1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. earthquake in delhi today

Earthquake in Delhi: दिल्ली में फिर भूकंप के झटके, एक महीने में चौथी बार धरती में कंपन, खौफ में राजधानीवासी

earthquake in delhi today magnitude
नई दिल्ली। earthquake in delhi today : देश की राजधानी दिल्ली में एक बार फिर भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। हालांकि ये भूकंप के हल्के झटके बताए जा रहे हैं। खबरों के मुताबिक भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 2.7 मापी गई है। शाम 4.42 मिनट पर ये झटके महसूस किए गए हैं। कल भी उत्तरभारत में भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए थे। हालांकि भूकंप से किसी भी प्रकार का जान-माल का नुकसान नहीं हुआ। कल आए भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान में बताया गया था। राजधानी दिल्ली में पिछले एक महीने में चौथी बार भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं।
 
राजधानी क्षेत्र सहित देश के कई राज्यों में मंगलवार रात करीब दस बजकर 18 मिनट पर भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए थे। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 6.6 मापी गई।
 
भूकंप का केन्द्र अफगानिस्तान के फैजाबाद से 133 किलोमीटर दूर 36.09 डिग्री अक्षांश और 71.35 डिग्री देशांतर पर सतह से 133 किलोमीटर की गहराई पर स्थित था।
राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार दिल्ली-एनसीआर में रात में दो बार भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। भूकंप के झटके इतने तेज थे कि लोग भय के कारण अपने घरों से बाहर निकल आये।  
देश में भूकंप के झटके दिल्ली-एनसीआर के अलावा हरियाणा, पंजाब, उत्तराखंड, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में भी महसूस किए गए थे। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 6.6 मापी गई हैं। राजधानी दिल्ली में पिछले एक महीने में तीसरी बार भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। Edited By : Sudhir Sharma
अगला लेख
Amritpal Singh : अमृ‍तपाल ने Punjab Police की आंखों में फिर झोंकी धूल, गुरुद्वारे में बंदूक दिखाकर खाया खाना