1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Earthquake, Gujrat, jam nagar, earthquake in Jamnagar,

गुजरात के जामनगर में भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर 4.2 मापी गई तीव्रता

Earthquake
अहमदाबाद, गुजरात के जामनगर में भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 4.2 मैग्निट्यूड मापी गई। बताया जा रहा है कि भूकंप के झटके महसूस होने के बाद लोग अपने-अपने घरों से बाहर निकल आए।

खासतौर ऊंची इमारतों में रहने वाले रहवासी घर से निकलकर बाहर आ गए हैं। हालांकि अब तक किसी तरह की जान माल की हानि की खबर नहीं है। खबर लिखे जाने त‍क भूकंप के बारे में फि‍लहाल इतनी ही जानकारी सामने आ सकी है। 
अगला लेख
तालिबान के कब्जे के बाद हजारों अफगान नागरिक देश छोड़ रहे, पाकिस्तानी मानव तस्करों की चांदी