• Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. earnings of bjp, congress in 2021-22
Written By
Last Modified: बुधवार, 18 जनवरी 2023 (08:30 IST)

भाजपा को 2021-22 में मिले 1917 करोड़, जानिए कांग्रेस ने जुटाया कितना फंड?

भाजपा को 2021-22 में मिले 1917 करोड़, जानिए कांग्रेस ने जुटाया कितना फंड? - earnings of bjp, congress in 2021-22
नई दिल्ली। निर्वाचन आयोग ने मंगलवार को राजनीतिक दलों की 2021-22 की आय-व्यय की वार्षिक रिपोर्ट को सार्वजनिक किया। इसमें कहा गया है कि भाजपा ने वित्त वर्ष 2021-22 में 1917.12 करोड़ रुपए जुटाए जबकि कांग्रेस को कुल 541.27 करोड़ रुपए प्राप्त हुए। कांग्रेस इस वर्ष फंड जुटाने के मामले में तीसरे नंबर पर रही।
 
सत्तारूढ़ भाजपा को वित्त वर्ष 2021-22 में विभिन्न मद से कुल 1,917.12 करोड़ रुपए का योगदान मिला और 854.46 करोड़ रुपए का व्यय हुआ। भाजपा ने चुनावी बॉन्ड के माध्यम से 1,033.7 करोड़ रुपए का योगदान प्राप्त किया।

तृणमूल कांग्रेस ने इस दौरान विभिन्न मदों से 546 करोड़ रुपए जुटाए। 2020-2021 में पार्टी ने मात्र 74.4 करोड़ रुपए जुटाए थे। पार्टी भंड जुटाने के मामले में कांग्रेस को पीछे छोड़ भाजपा के बाद दूसरे नंबर पर पहुंच गई।
 
विपक्षी दल कांग्रेस ने वित्त वर्ष 2021-22 की अपनी वार्षिक ऑडिट रिपोर्ट में अपना खर्च 400.41 करोड़ रुपए और प्राप्तियां 541.27 करोड़ रुपए बताई हैं। कांग्रेस ने 347.99 करोड़ रुपए का अनुदान, दान और योगदान दिखाया है।
 
भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) ने वित्त वर्ष 2021-22 की अपनी वार्षिक ऑडिट रिपोर्ट में 2.87 करोड़ जमा और 1.18 करोड़ रुपये का व्यय दिखाया है।
Edited by : Nrapendra Gupta 
ये भी पढ़ें
Weather Update: शीतलहर, बारिश और ओलावृष्‍टि का अलर्ट, उत्तर भारत में कैसा रहेगा मौसम?