• Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Drugs worth Rs 50000 crore seized in Maharashtra
Written By
Last Modified: नागपुर , शुक्रवार, 15 दिसंबर 2023 (17:26 IST)

महाराष्ट्र में 50 हजार करोड़ के मादक पदार्थ जब्त, 2200 दुकानों पर रखी पैनी नजर : देवेंद्र फडणवीस

Devendra Fadnavis
Drugs worth Rs 50000 crore seized : महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने शुक्रवार को विधानसभा में कहा कि राज्य पुलिस ने हाल में लगभग 50000 करोड़ रुपए मूल्य के मादक पदार्थ जब्त किए हैं। पुलिस ने मादक पदार्थ की समस्या पर काबू के लिए मुंबई में 2200 छोटी दुकानों पर नजर रखी जिनके माध्यम से मादक पदार्थ बेचा जा रहा था।
 
फडणवीस ने शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) विधायक रवींद्र वायकर के एक सवाल के जवाब में यह जानकारी दी। वायकर मुंबई के जोगेश्वरी पूर्व क्षेत्र से विधायक हैं।
 
फडणवीस ने कहा, पुलिस ने हाल में 50,000 करोड़ रुपए मूल्य के मादक पदार्थ जब्त किए हैं। पुलिस ने मादक पदार्थ की समस्या पर काबू के लिए मुंबई में 2200 छोटी दुकानों पर नजर रखी जिनके माध्यम से मादक पदार्थ बेचा जा रहा था। उन दुकानों को बंद करवा दिया गया है।
 
हालांकि उपमुख्यमंत्री ने उस अवधि के बारे में नहीं बताया, जिस दौरान मादक पदार्थ जब्त किए गए। फडणवीस ने कहा, राज्य सरकार आयात किए जा रहे रसायनों पर नजर रख रही है जिनका उपयोग मादक पदार्थ बनाने के लिए किया जा सकता है।
 
फडणवीस ने कहा, हमने यह भी पाया है कि बंद कारखानों का उपयोग मादक पदार्थों के उत्पादन के लिए किया जा रहा है। मुंबई पुलिस द्वारा 300 करोड़ रुपए के मादक पदार्थ की बरामदगी के बाद, विपक्ष और सत्ता पक्ष ने मुख्य आरोपी ललित पाटिल को लेकर एक-दूसरे पर निशाना साधा है। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour 
ये भी पढ़ें
शेयर बाजार नए शिखर पर, सेंसेक्स 970 अंक उछला