सम्बंधित जानकारी
- रेमडेसिवीर को यूरोप में कोविड-19 की पहली दवा के रूप में मिली मान्यता
- Cipla ने पेश किया COVID-19 मरीजों के लिए रेमडेसिविर का जेनेरिक संस्करण
- Coronavirus के गंभीर मरीजों के इलाज में रेमडेसीवीर और टोसीलीजुमैब के प्रयोग पर विचार
- बड़ी खबर, रेमडेसिविर से होगा कोरोना मरीजों का इलाज, FDA ने दी मंजूरी
- रेमडेसिवीर बन सकता है कोविड-19 के खिलाफ हथियार, अभी और ट्रॉयल की जरूरत
Remadecivir medicine | कोविड-19 मरीजों को दी जाने वाली दवा रेमडेसिवीर की खुराक में बदलाव
नई दिल्ली। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने शुक्रवार को कोविड-19 के मरीजों को दी जाने वाली एंटीवायरल दवा रेमडेसिवीर की खुराक में बदलाव किया है। इसकी खुराक को बीमारी के मध्यम चरण में पहले 6 दिन के बजाय घटाकर 5 दिन किया गया है। मंत्रालय ने इस बाबत एक अद्यतन 'क्लिनिकल मैनेजमेंट प्रोटोकॉल फॉर कोविड-19' जारी किया है।
नए नियम के मुताबिक इंजेक्शन के रूप में दी जाने वाली इस दवा की पहले दिन की खुराक 200 मिलीग्राम और बाद में रोजाना 4 दिन तक 100 मिलीग्राम (कुल 5 दिन) की खुराक दी जानी चाहिए। स्वास्थ्य मंत्रालय ने 13 जून को सीमित इस्तेमाल के तहत आपातकालीन स्थिति में रेमडेसिवीर के इस्तेमाल को मंजूरी दे दी थी।
हालांकि यह दवा किडनी, लिवर की बीमारियों से जूझ रहे लोगों, गर्भवती महिला, स्तनपान कराने वाली महिला और 12 साल से कम उम्र के बच्चे नहीं दी जानी है, वहीं हाईड्रॉक्सीक्लोरोक्वीन के बारे में मंत्रालय ने सलाह दी है कि इस दवा का उपयोग बीमारी की शुरुआती इलाज में हो, गंभीर रूप से बीमार व्यक्ति को यह न दी जाए। (भाषा)
