क्या आपको याद है बागपत का ये ऐतिहासिक 'चाट युद्ध'? वीडियो नहीं देखा तो देख लीजिए
Do you remember historical Chaat War of Baghpat : तीन साल पहले आज ही के दिन बागपत का ऐतिहासिक चाट युद्ध हुआ था। एक बार फिर से इस युद्ध के वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है जमकर देखा जा रहा है। युद्ध के सारे वीर एक बार फिर से सुर्खियों में हैं।
जी हां, यह बागपत का एक ऐसा युद्ध था जो स्वर्णिम अक्षरों से इतिहास में दर्ज किया जाएगा और आने वाली पीढ़ी इस युद्ध के बारे में कक्षा 9, 10 और 11 में पढ़ पाएगी। मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश बोर्ड परीक्षा के वस्तुनिष्ठ प्रश्न इसी युद्ध से लिए जाएंगे।
यह एक ऐसा युद्ध था, जिसमें ना कोई हारा और ना कोई जीता। बस लोगों का मनोरंजन हुआ था। दो साल के कोरोना काल से ऊबकर निकले लोगों को इस युद्ध ने हंसा हंसा कर लोटपोट कर दिया था।
दरअसल, ये युद्ध दो चाटवालों के बीच लड़ा गया था। दोनों तरफ से 5-6 लोगों ने मिलकर एक-दूसरे को ऐसा मारा कि लोग हंस हंसकर पागल हो गए। इस युद्ध के सबसे मजबूत किरदार और योद्धा न्यूटन चाचा सबसे ज्यादा पापुलर हुए। वे आज भी सुर्खियों में हैं। बता दें कि तीन साल पहले यानी कि 22 फरवरी 2021 को बागपत का यह चाट यु्द्ध लड़ा गया था। इसके बाद इस युद्ध के सारे वीर थाने में नजर आए थे।
इस युद्ध की खासियत यह थी कि आज तक पता नहीं चला कि कौन हारा और कौन जीता। सबसे दिलचस्प तो यह था कि किसी को नहीं पता कि युद्ध में अपना कौशल दिखाता कौन सा वीर किस तरफ से लड रहा है और कौन किसके खिलाफ। आप भी देखिए यह ऐतिहासिक युद्ध। जिसने नहीं देखा है वो तो जरूर ही देख ले।
Edited by Navin Rangiyal
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक बार फिर से उस बागपत के इस चाट युद्ध की यादें ताजा हो गई हैं।ऐसा नजारा देखा नहीं कभी, "बागपत युद्ध" के तीन साल पुरे, तीन साल पहले यानी कि 22 फरवरी 2021 को बागपत का चाट यु्द्ध लड़ा गया था..#BattleofBaghpat
— Brajesh Rajput (@brajeshabpnews) February 22, 2024
pic.twitter.com/5kPJEacRdu