शनिवार, 1 अप्रैल 2023
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Do BJP leaders have connections with Taliban: Rakesh Tikait
Written By
पुनः संशोधित मंगलवार, 9 नवंबर 2021 (00:05 IST)

राकेश टिकैत का पलटवार, क्या भाजपा नेताओं का तालिबान से कनेक्शन है?

टिकैत ने कहा कि मुख्‍यमंत्री और और अन्य भाजपा नेता भी इसी तरह के बयान देते रहते हैं। आंख के बदले आंख, हाथ के बदले हाथ। क्या वे अफगानिस्तान में रहते हैं या फिर या उनका कनेक्शन तालिबान से है?

नई दिल्ली। हरियाणा के रोहतक में भाजपा नेताओं को बंधक बनाए जाने के बाद भाजपा सांसद अरविन्द शर्मा के विवादित बयान पर किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत ने पलटवार करते हुए कहा कि क्या भाजपा नेता का तालिबान से कनेक्शन है?
 
उल्लेखनीय है कि अरविंद शर्मा ने बयान दिया था कि एक बात सुन लें कांग्रेस पार्टी और दीपेंद्र हुड्डा मनीष ग्रोवर की तरफ अगर कोई आंख उठेगी तो उसकी आंख निकाल लेंगे, हाथ उठाया तो उसके हाथ को काट लेंगे। इस पर टिकैत ने कहा कि ये बातें उन्हें राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) द्वारा सिखाई गई हैं। 
 
टिकैत ने कहा कि मुख्‍यमंत्री और और अन्य भाजपा नेता भी इसी तरह के बयान देते रहते हैं। आंख के बदले आंख, हाथ के बदले हाथ। क्या वे अफगानिस्तान में रहते हैं या फिर या उनका कनेक्शन तालिबान से है? उन्होंने कहा कि इस तरह की बातें उन्हें आरएसएस की शाखा में सिखाई जाती हैं। 
 
क्या कहा था अरविन्द शर्मा ने : भाजपा सांसद अरविंद शर्मा ने हाल ही में रोहतक में भाजपा नेताओं को बंधक बनाने के बाद कहा था कि एक बात सुन ले कांग्रेस पार्टी और दीपेंद्र हुड्डा मनीष ग्रोवर की तरफ अगर कोई आंख उठेगी तो उसकी आंख निकाल लेंगे, हाथ उठाया तो उसके हाथ को काट लेंगे। एक बात आज लिख लो कि 25 साल तक भाजपा राज को छोड़ने वाली नहीं है। 
 
ये भी पढ़ें
दिल्ली NCR के 5 में से 4 परिवार वायु प्रदूषण से प्रभावित, AQI बहुत खराब श्रेणी में