बुधवार, 23 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. dismantling of Carnac Bridge, 27 Hours Block on railway track
Written By
Last Modified: शनिवार, 19 नवंबर 2022 (12:50 IST)

156 साल पुराने पुल को ढहाने के लिए 27 घंटे बंद रहेगा रेलवे ट्रेक, लाखों यात्रियों पर पड़ेगा असर

Carnac Bridge
मुंबई। मध्य रेलवे ब्रिटिश काल के कर्नाक पुल को ढहाने के लिए दक्षिण मुंबई में मस्जिद बंदर स्टेशन और छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (CSMT) के बीच शनिवार रात से 27 घंटे के लिए मार्ग को बंद रखेगा। इस वजह ट्रेनों में सफर करने वाले लाखों लोग प्रभावित होंगे।
 
मध्य रेलवे ने ट्वीट कर कहा कि 19 नवंबर को रात 11 बजे से 21 नवंबर को 2 बजे तक मार्ग बंद रहेगा, जिसके कारण उपनगरीय और एक्सप्रेस रेलगाड़ियों के आवागमन कार्यक्रम पर असर पड़ेगा।
 
मार्ग बंद रहने से लोकल ट्रेन से रोजाना सफर करने वाले 37 लाख से अधिक यात्रियों के साथ-साथ अन्य रेलगाड़ियों से यात्रा करने वाले लोग भी प्रभावित होंगे। मध्य रेलवे के मुंबई उपनगरीय नेटवर्क पर 1,800 से अधिक लोकल ट्रेन सेवाएं संचालित होती हैं।
 
रेल अधिकारियों ने बताया कि यह पुल 1866-67 में बनाया गया था और 2018 में भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, मुंबई की एक विशेषज्ञ टीम ने इसे असुरक्षित घोषित कर दिया था, लेकिन इस पर 2014 में ही भारी वाहनों की आवाजाही रोक दी गई थी।
 
Edited by : Nrapendra Gupta 
ये भी पढ़ें
भारत समेत दुनिया के पुरुषों में क्‍यों गिर रहा शुक्राणुओं की संख्‍या का ग्राफ?