ढोल की थाप पर जमकर नाचे दिग्विजय, पूछा-75 साल का जवान मजे क्यों नहीं कर सकता?
भारत जोड़ो यात्रा में दिग्विजय सिंह ने लगाए ठुमके, राहुल के साथ 75 साल के सिद्धरमैया ने भी लगाई थी दौड़
- भारत जोड़ो यात्रा में दिग्विजय ने लगाए ठुमके
- सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
- कहा- 75 साल का जवान आदमी मजे क्यों नहीं कर सकता?
- पदयात्रा में 20 किलोमीटर से ज्यादा पैदल चले दिग्विजय
चिट्टनहाल्ली। वरिष्ठ कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा के दौरान शुक्रवार को ढोल की थाप पर जमकर नाचे। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इस पर दिग्विजय ने कहा कि 75 साल का जवान आदमी मजे क्यों नहीं कर सकता?
ग्रामीण कर्नाटक के मांड्या जिले से गुजरने के दौरान कांग्रेस के अन्य सदस्यों के साथ पदयात्रा में दिग्विजय सिंह भी 20 किलोमीटर से ज्यादा दूर तक पैदल चले।
अपने नृत्य का छोटा सा वीडियो ट्वीट करते हुए दिग्विजय ने कहा है, '75 साल का जवान आदमी मजे क्यों नहीं कर सकता!! कल आपने 75 साल के सिद्धरमैया को राहुल जी के साथ दौड़ लगाते देखा!! पुरुषों के लिए, आप उतने ही बुजुर्ग हैं जितना आप महसूस करते हैं, अगर हमें लगता है कि हम जवान हैं, तो फिर क्यों नहीं।'
Why cant a 75 year old young man have fun!!
— digvijaya singh (@digvijaya_28) October 7, 2022
Yesterday you saw 75 year Siddaramaiah running with Rahul ji!! For Men, you are as old as you feel and if we feel we are young why not?
https://t.co/lctuCoQkay#BharatJodoYatra @INCIndia@INCKarnataka @RahulGandhi @Jairam_Ramesh
गौरतलब है कि गुरुवार को यात्रा के दौरान राहुल गांधी ने पार्टी के वरिष्ठ नेता सिद्धरमैया के साथ कुछ दूर तक दौड़ लगायी थी और आज दिग्विजय ने यात्रा में शामिल ढोलकियों के साथ थाप पर ठुमके लगाए।
गौरतलब है कि दिग्विजय कन्याकुमारी में पदयात्रा की शुरुआत से ही इसमें शामिल हैं और लगातार पैदल चल रहे हैं। हालांकि वह हाल ही में कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव में नामांकन प्रकिया के लिए दिल्ली गए थे। इस चुनाव में वे मल्लिकार्जुन खड़गे का समर्थन कर रहे हैं।

