1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Digvijay on MP political crisis

दिग्विजय का बड़ा बयान, 22 बागी विधायकों में से 13 अभी भी कांग्रेस के साथ

Digvijay Singh
नई दिल्ली। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने कहा कि मध्य प्रदेश में पार्टी के 22 बागी विधायकों में से 13 ने आश्वासन दिया है कि वे कांग्रेस छोड़कर नहीं जा रहे हैं। साथ ही उन्होंने भरोसा जताया कि राज्य में कमलनाथ के नेतृत्व वाली सरकार विश्वास मत जीत लेगी।
 
सिंह ने कहा कि हम यह अंदाजा नहीं लगा सके कि सिंधिया पार्टी छोड़ देंगे और यह एक भूल थी। हम चुपचाप नहीं बैठे हैं। हम सो नहीं रहे हैं।
 
उल्लेखनीय है कि एक दिन पहले ज्योतिरादित्य सिंधिया ने पार्टी छोड़कर कांग्रेस को बड़ा झटका दिया। फिर कांग्रेस में हड़कंप मच गया और देखते ही देखते 22 विधायकों ने विधानसभा से अपना इस्तीफा दे दिया।
 
सिंह ने कहा कि सिंधिया राज्यसभा के लिए कांग्रेस के प्रत्याशी हो सकते थे लेकिन अति महत्वाकांक्षी नेता को मंत्री पद ‘‘केवल मोदी-शाह’’ ही दे सकते हैं।
 
उन्होंने कहा कि सिंधिया को मध्य प्रदेश में उपमुख्यमंत्री के पद की पेशकश की गई लेकिन वह अपने नामित व्यक्ति को इस पद पर चाहते थे। हालांकि, कमलनाथ ने चेला स्वीकार करने से इनकार कर दिया।
 
कांग्रेस नेता ने दावा किया कि मध्य प्रदेश में कांग्रेस सरकार को गिराने में शिवराज सिंह चौहान के विफल होने के बाद भाजपा ने सिंधिया को ऐसा करने के लिए तैयार किया। उन्होंने आरोप लगाया कि विधायकों को मोटी रकम की पेशकश की गई।
 
अगला लेख
MP Political Crisis Live Updates : टाइम बदला, कुछ ही देर में भाजपा में शामिल हो सकते हैं सिंधिया