सम्बंधित जानकारी
- शिवसेना नेता ने बताया, शिंदे डिप्टी सीएम नहीं बने तो क्या होगा?
- देवेंद्र फडणवीस आज लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ, 5 हजार लाड़की बहिन रहेंगी मौजूद
- धैर्य, पार्टी नेतृत्व के प्रति निष्ठा और रणनीतिक कौशल के बलबूते हुई देवेंद्र फडणवीस की ताजपोशी
- शिक्षिका की नजर में बैक बेंचर देवेंद्र फडणवीस
- Devendra Fadnavis : देवेंद्र फडणवीस ने CM पद को बताया तकनीकी व्यवस्था, पवार की किस बात पर लगे ठहाके
देवेंद्र फडणवीस के शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री, केंद्रीय मंत्री और कई फिल्मी सितारे हुए शामिल
Swearing in ceremony : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केंद्रीय मंत्री अमित शाह, नितिन गडकरी और राजनाथ सिंह, राजग शासित राज्यों के मुख्यमंत्री और उद्योग तथा फिल्म जगत की कई प्रमुख हस्तियां बृहस्पतिवार को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के रूप में देवेंद्र फडणवीस के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुईं। भाजपा नेता फडणवीस ने आज शाम दक्षिण मुंबई के विशाल आजाद मैदान में आयोजित एक भव्य समारोह में तीसरी बार राज्य के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। शिवसेना अध्यक्ष एकनाथ शिंदे और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के प्रमुख अजित पवार ने उपमुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली।
समारोह में योगी आदित्यनाथ (उत्तर प्रदेश), नीतीश कुमार (बिहार), चंद्रबाबू नायडू (आंध्र प्रदेश), पुष्कर सिंह धामी (उत्तराखंड), नायब सिंह सैनी (हरियाणा), भूपेंद्र पटेल (गुजरात) और प्रमोद सावंत (गोवा) सहित राजग शासित कई राज्यों के मुख्यमंत्री भी शामिल हुए।
भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय मंत्री निर्मला सीतारमण, शिवराज सिंह चौहान, ज्योतिरादित्य सिंधिया और रामदास आठवले भी इस कार्यक्रम में मंच पर मौजूद थे। उद्योगपति मुकेश अंबानी और कुमार मंगलम बिड़ला तथा अभिनेता शाहरुख खान, सलमान खान, रणबीर कपूर, माधुरी दीक्षित-नेने, संजय दत्त और क्रिकेट के दिग्गज सचिन तेंदुलकर भी समारोह में उपस्थित थे। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour
Edited By : Chetan Gour
