1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Dera Sacha Sauda chief Gurmeet Ram Rahim Singh gets life imprisonment

डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह को आजीवन कारावास

Gurmeet Ram Rahim Singh
चंडीगढ़। डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह समेत 5 अन्य लोगों को अदालत ने रणजीत सिंह हत्याकांड में सोमवार को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है।
 
जानकारी के मुताबिक सीबीआई की विशेष अदालत ने डेरा प्रमुख पर 31 लाख रुपए जुर्माना लगाया है, जबकि 4 अन्य पर 50-50 हजार रुपए का जुर्माना लगाया है।  
 
डेरा प्रमख पहले से ही जेल में है। 10 जुलाई 2002 को रंजीत सिंह की हत्या हुई थी। इस मामले में गुरमीत राम रहीम सिंह को दोषी पाया गया था। 3 दिसंबर 2003 को सीबीआई ने इस मामले में एफआईआर दर्ज की थी। 
अगला लेख
प्रियंका ने किया तंज, अब हवाई चप्पल वालों का सड़क पर सफर करना हुआ मुश्किल