दिल्ली में कोहरे का कहर, ट्रेनें लेट, उड़ानें प्रभावित, ऑरेंज अलर्ट
Delhi weather update : राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बुधवार सुबह कोहरे की चपेट में दिखाई दी। इस वजह से हवाई एवं रेल सेवाएं प्रभावित हुई। राष्ट्रीय राजधानी में दृश्यता करीब 50 मीटर रहने के बीच मौसम विभाग ने सुबह 8 बजे ऑरेंज अलर्ट जारी किया।
दिल्ली के मुख्य मौसम केंद्र सफदरजंग में सुबह साढ़े पांच बजे दृश्यता 50 मीटर दर्ज की गई, वहीं पालम में यह 125 मीटर रही। खराब मौसम के कारण दिल्ली हवाईअड्डे पर दो उड़ानों के मार्ग परिवर्तित किए गए। सुबह 9 बजे और सवा नौ बजे के बीच उड़ानों को जयपुर की ओर मोड़ा गया।
कोहरे के कारण दिल्ली के रेलवे स्टेशनों पर आने वाली लगभग 25 रेलगाड़ियां देरी से चल रही है।
स्काईमेट के अधिकारी महेश पलावत ने एक्स पर अपने पोस्ट में कहा, 'दिल्ली-एनसीआर में बेहद घना कोहरा। कई जगहों पर दृश्यता लगभग शून्य है। सुबह 7:30 बजे पालम में दृश्यता 50 मीटर दर्ज की गई। सावधानी बरतें और सावधानी से वाहन चलाएं। 11:30 बजे के बाद सुधार की उम्मीद है।'#Palam #airport visibility at 08:00 am in zero. #Runway 27 and 29, 125 meters. #flightdelay and #Flight Cancellation is possible. Dense #fig to impact #rail, road, #air traffic today across #Punjab, #Haryana,#Delhi, #UP & north #Rajasthan. #DelhiFog @SkymetWeather @JATINSKYMET pic.twitter.com/oXSnjmbaIN
— Mahesh Palawat (@Mpalawat) December 27, 2023
उन्होंने एक अन्य पोस्ट में कहा, 'उड़ानों में देरी हो सकती है या इन्हें रद्द भी किया जा सकता है। घने कोहरे का असर आज पंजाब,हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और उत्तरी राजस्थान में रेल, सड़क, हवाई यातायात पर पड़ सकता है।'
