सम्बंधित जानकारी
- दिल्ली में बड़ा आतंकी अलर्ट: लाल किला और चांदनी चौक के मंदिरों पर खतरा, IED हमले की आशंका
- दिल्ली में फिर स्कूलों को बम धमकी: कई स्कूल खाली, जांच में निकली फर्जी सूचना
- मोदी सरकार के ‘आत्मनिर्भर रक्षा मिशन’ को बड़ी ताकत, DRDO ने हाइपरसोनिक स्क्रैमजेट तकनीक में हासिल की बड़ी सफलता
- केरल में CM को लेकर सस्पेंस बरकरार, बेनतीजा रही कांग्रेस की बैठक, किसके सिर सजेगा ताज?
- ED की रेड पर भड़के अरविंद केजरीवाल, बोले- BJP जॉइन करो या जेल जाओ, भाजपा ने किया पलटवार
दिल्ली में आतंकी हमले का अलर्ट, BJP मुख्यालय समेत कई संवेदनशील इलाकों में हाई सिक्योरिटी
राजधानी दिल्ली में संभावित आतंकी खतरे को लेकर हाई अलर्ट जारी किया गया है। खुफिया एजेंसियों से मिले इनपुट के बाद दिल्ली पुलिस और अन्य सुरक्षा एजेंसियों ने शहर के कई संवेदनशील इलाकों में निगरानी बढ़ा दी है। पुलिस अधिकारियों को संदिग्ध गतिविधियों, लावारिस वस्तुओं और संवेदनशील क्षेत्रों में खड़े वाहनों पर कड़ी नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं। अधिकारियों के अनुसार, खुफिया एजेंसियों को आशंका है कि मध्य दिल्ली के भीड़भाड़ वाले इलाकों और प्रमुख सरकारी कार्यालयों को निशाना बनाने की कोशिश की जा सकती है।
इनपुट में आत्मघाती हमला, वाहन में लगाए गए आईईडी विस्फोट, फायरिंग और समन्वित हमलों की संभावना जताई गई है। इसके बाद दीनदयाल उपाध्याय मार्ग स्थित भारतीय जनता पार्टी मुख्यालय और आसपास के सरकारी भवनों की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
इलाके में अतिरिक्त सुरक्षाबलों की तैनाती, बैरिकेडिंग और वाहनों की सघन जांच की जा रही है। इसके अलावा प्रमुख सरकारी इमारतों, राजनीतिक दफ्तरों, बाजारों, ट्रांसपोर्ट हब और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में एंटी-सबोटाज जांच अभियान चलाया जा रहा है।
बम निरोधक दस्ते, स्निफर डॉग स्क्वॉड, क्विक रिएक्शन टीम और दिल्ली फायर सर्विस को भी अलर्ट मोड पर रखा गया है। कानून-व्यवस्था की दृष्टि से संवेदनशील माने जाने वाले इलाकों में भी सुरक्षा व्यवस्था मजबूत कर दी गई है। स्थानीय पुलिस की ओर से रैंडम चेकिंग और सत्यापन अभियान भी चलाया जा रहा है। वरिष्ठ अधिकारी पूरे हालात पर नजर बनाए हुए हैं और सुरक्षा इंतजामों की लगातार समीक्षा कर रहे हैं।
गौरतलब है कि पिछले वर्ष 10 नवंबर को लाल किले के पास एक कार में हुए विस्फोट में कम से कम 15 लोगों की मौत हो गई थी और 20 से अधिक लोग घायल हुए थे। यह घटना 2011 के बाद राष्ट्रीय राजधानी में पहला बड़ा आतंकी हमला माना गया था। Edited by : Sudhir Sharma
