सम्बंधित जानकारी
- कृषि कानून पर सांसद हरसिमरत और कांग्रेस नेता रवनीत बिट्टू की बहस, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
- हंगामे पर सभापति सख्त, तृणमूल कांग्रेस के सदस्य राज्यसभा से निलंबित
- पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे मिलने पहुंचे राहुल गांधी, मासूम बच्ची की मौत के बाद विपक्ष हमलावर
- एक्शन में ED, मनी लॉन्ड्रिंग मामले में बिजनेसमैन गौतम थापर गिरफ्तार
- Weather Alert: कोंकण और गोवा में भारी बारिश, कुछ राज्यों में वर्षा की संभावना
मंच से गिरे केजरीवाल, दिल्ली की नाबालिग रेप पीड़िता के परिजनों से मिलने पहुंचे थे दिल्ली के CM
मुख्य बिंदु
- मंच से गिरे दिल्ली के सीएम अरविन्द केजरीवाल
- पीड़ित परिवार को 10 लाख की आर्थिक मदद की घोषणा
- परिजनों की मांग- दोषियों को फांसी दो
नई दिल्ली। दिल्ली में नाबालिग के साथ हुई दुष्कर्म और हत्या की घटना का विरोध बढ़ता ही जा रहा है। इस बीच, राजनीतिक दलों के नेताओं का परिजनों से मिलने का सिलसिला भी शुरू हो गया है। बुधवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल भी बुधवार को पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे। परिजनों की मांग है कि दोषियों को फांसी दी जानी जानी चाहिए।
जानकारी के मुताबिक जब केजरीवाल परिजनों से मिलने पहुंचे तो उन्हें वहां विरोध का भी सामना करना पड़ा। परिजनों से मुलाकात के बाद जब सीएम केजरीवाल मंच पर पहुंचे तो धक्का-मुक्की और भीड़ के चलते वे मंच से गिर गए। इस दौरान लोगों ने नारेबाजी भी की। इस घटना के बाद सुरक्षाकर्मियों को मोर्चा संभालना पड़ा।
10 लाख की आर्थिक मदद : इस बीच, दिल्ली सरकार ने पीड़ित परिवार के लिए 10 लाख रुपए की आर्थिक मदद देने की घोषणा भी की। परिजनों ने मुलाकात के बाद केजरीवाल ने कहा कि मैंने मैंने जघन्य अपराध की शिकार हुई बच्ची के परिजनों से मुलाकात की है। उसके जाने की भरपाई तो नहीं की जा सकती है, लेकिन दिल्ली सरकार ने बच्ची के परिजनों को 10 लाख की राहत राशि देने की घोषणा की है।
उन्होंने कहा कि घटना की मजिस्ट्रियल जांच का आदेश दिया है। यही नहीं दिल्ली सरकार की ओर से टॉप वकीलों की नियुक्ति की जाएगी ताकि जल्द ही अपराधियों को उनके अंजाम तक पहुंचाया जा सके।
