दिल्ली के लिए 78,800 करोड़ का बजट, वित्त मंत्री ने दिल्ली मॉडल को बताया कामयाब
नई दिल्ली। दिल्ली के वित्त मंत्री कैलाश गहलोत ने बुधवार को दिल्ली विधानसभा में 2023-24 में 78,800 करोड़ रुपए का बजट पेश किया। इस अवसर पर उन्होंने केजरीवाल सरकार के दिल्ली मॉडल की सराहना की और कहा कि हमने भ्रष्टाचार के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति दिखाई है।
उन्होंने हाल ही में उद्घाटन किए गए आश्रम फ्लाईओवर सहित सरकार की बुनियादी ढांचा परियोजनाओं की सराहना की और कहा कि सरकार ने शहर में सुचारू आवागमन सुनिश्चित किया है।
गहलोत ने कहा कि 29 नए फ्लाईओवर बनाए जा रहे हैं, 2023 के अंत तक 1600 ई-बसें शामिल की जाएंगी। कचरे के ढेर की समस्या को हल करने के लिए आप सरकार MCD संग मिलकर काम करेगी।
उन्होंने कहा कि अगर मनीष सिसोदिया बजट पेश करते तो ज्यादा खुशी होती। वे मेरे बड़े भाई की तरह है। सरकार के 2021-22 देशभक्ति बजट की सराहना करते हुए वित्तमंत्री ने कहा कि राष्ट्रीय राजधानी को अब तिरंगे के शहर में बदल दिया गया है।दिल्ली विधानसभा के बजट सत्र में वित्तवर्ष 2023-24 के लिए दिल्ली के वित्त मंत्री श्री कैलाश गहलोत जी का बजट भाषण | LIVE https://t.co/kutT380n1P
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) March 22, 2023
Edited by : Nrapendra Gupta
