1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. राष्ट्रीय
  4. delhi bandh against sealing

सीलिंग का विरोध, दिल्ली फिर बंद...

delhi bandh
नई दिल्ली। दिल्ली में चल रही सीलिंग के विरोध में शुक्रवार को एक बार फिर दिल्ली के बाजार बंद रहेंगे। इस मामले में आज उपराज्यपाल अनिल बैजल अधिकारियों की अहम बैठक ले रहे हैं, इसमें सीलिंग को लेकर कोई रास्ता निकल सकता है।  
 
हालांकि, शुक्रवार सुबह से ज्यादातर इलाकों में सीलिंग के विरोध में दुकानें बंद नजर आईं। व्यापारी वर्ग जगह-जगह प्रदर्शन भी कर रहे हैं। बंद में 7 लाख से ज़्यादा कारोबारी प्रतिष्ठान बंद रहेंगे और पूरी दिल्ली के लगभग 2500 बाज़ारों में कोई कारोबार नहीं होगा।
 
गौरतलब है कि सीलिंग के मुद्दे पर दिल्ली की सियासत भी गरमाई हुई है। कांग्रेस, भाजपा और आप ने भी इस मामले में व्यापारियों का समर्थन किया है। कुछ दिन पहले सांसद मनोज तिवारी के नेतृत्व में भाजपा नेता केजरीवाल के घर के बाहर धरने पर बैठे थे। आप और भाजपा में इस मामले को लेकर जमकर घमासान चल रहा है।  
 
अगला लेख
पिता की कार चला रहे नाबालिग ने युवक को मारी टक्कर, मौत