1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. राष्ट्रीय
  4. Debjani Ghosh, Naskam, Naskam President

देबजानी घोष होंगी नासकाम की पहली महिला अध्यक्ष

Debjani Ghosh
नई दिल्ली। सॉफ्टवेयर व सेवा कंपनियों के राष्ट्रीय संगठन नासकाम ने शुक्रवार को देबजानी घोष को अपना आगामी अध्यक्ष बनाने की घोषणा की। घोष इस पद पर आर चंद्रशेखर की जगह लेंगी, जिनका कार्यकाल अगले साल मार्च में पूरा हो रहा है।
 
इंटेल साउथ एशिया की पूर्व प्रबंध निदेशक घोष नासकाम की पहली महिला अध्यक्ष होंगी। नासकाम ने यहां एक बयान में यह जानकारी दी। इसके अनुसार, घोष नासकाम की कार्यकारी परिषद की सदस्य व नासकाम फाउंडेशन की न्यासी हैं।
 
नासकाम के चेयरमैन रमन राय का कहना है कि घोष ​की नियुक्ति इस उद्योग में विविधता व समावेशन की महत्ता को परि​लक्षित करती है। (भाषा)
अगला लेख
जम्मू कश्मीर पुलिस को बुलेट प्रूफ जैकेट