1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Deadline for SIR in Uttar Pradesh has not been extended
Last Updated :लखनऊ (उप्र) , शनिवार, 27 दिसंबर 2025 (00:14 IST)

UP में नहीं बढ़ी SIR की तारीख, कटेंगे 2.89 करोड़ नाम, 1.11 करोड़ को मिलेगा नोटिस

Deadline for SIR in Uttar Pradesh has not been extended
UP SIR Form Last Date Today : उत्तर प्रदेश में चुनाव आयोग की ओर से जारी स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) प्रक्रिया के तहत एन्यूमरेशन फॉर्म भरने की आज अंतिम तारीख थी। प्रदेश में एसआईआर की तारीख आज (26 दिसंबर) को खत्‍म हो गई। पहले 2 बार एसआईआर की तारीख बढ़ाई जा चुकी है। अभी मतदाता सूची में 15.44 करोड़ नाम हैं और इसमें से अब 2.89 नाम काटे जाएंगे। वहीं दूसरी ओर 1.11 करोड़ मतदाताओं को नोटिस भेजा जाएगा।

खबरों के अनुसार, उत्तर प्रदेश में चुनाव आयोग की ओर से जारी स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) प्रक्रिया के तहत एन्यूमरेशन फॉर्म भरने की आज अंतिम तारीख थी। SIR फॉर्म का सीधा संबंध मतदाता सूची में आपके नाम की पुष्टि से जुड़ा है। प्रदेश में एसआईआर की तारीख आज (26 दिसंबर) खत्‍म हो गई। पहले 2 बार एसआईआर की तारीख बढ़ाई जा चुकी है।
अभी मतदाता सूची में 15.44 करोड़ नाम हैं और इसमें से अब 2.89 नाम काटे जाएंगे। वहीं दूसरी ओर 1.11 करोड़ मतदाताओं को नोटिस भेजा जाएगा। 31 दिसंबर 2025 को ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी की जानी है और 30 जनवरी 2026 तक आपत्ति दर्ज की जा सकेगी। फरवरी में अंतिम मतदाता सूची जारी की जाएगी। यदि इस लिस्ट में आपका नाम शामिल नहीं होता है, तो आपको ऑब्जेक्शन या क्लेम की प्रक्रिया से गुजरना पड़ेगा। 
प्रदेश में 4 नवंबर 2025 से चल रहे इस अभियान को पूरा करने के लिए एक माह का समय दिया गया था। इस तय अवधि में काम पूरा न होने पर पहले इसे एक सप्ताह और ​फिर 26 दिसंबर तक बढाया गया। अभी भी बड़ी संख्या में मतदाताओं ने अपने-अपने प्रपत्र भरकर बीएलओ के पास जमा नहीं किए हैं।
उत्तर प्रदेश में 1.26 करोड़ वोटर्स ऐसे हैं, जो यूपी से बाहर परमानेंट शिफ्ट हो चुके हैं। 45.95 लाख वोटर्स की मौत हो चुकी है। 23.32 लाख डुप्लीकेट हैं। 84.20 लाख लापता हैं और 9.37 लाख ने फॉर्म जमा नहीं किया है। यूपी में 15 दिन की समय अवधि बढ़ने से करीब 2 लाख मतदाता बढ़े हैं। 31 दिसंबर को चुनाव आयोग ड्राफ्ट लिस्ट जारी करेगा। इसके बाद वोटर्स अपना नाम लिस्ट में देख पाएंगे।
Edited By : Chetan Gour
ये भी पढ़ें
LIVE: पहाड़ों पर बर्फबारी से मैदानी इलाकों में बढ़ी ठंड, 16 राज्यों में IMD का अलर्ट