1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. राष्ट्रीय
  4. Dawood Ibrahims Top Aide Farooq Takla arrested

दाऊद का साथी फारुक टकला गिरफ्तार, दुबई से मुंबई लाया गया

Dawood Ibrahim
नई दिल्ली। अंडरवर्ल्ड सरगना दाऊद इब्राहीम के करीबी तथा 1993 के मुंबई बम धमाकों के आरोपी मुश्ताक मोहम्मद फारुक उर्फ फारुक टकला को दुबई से गिरफ्तार कर गुरुवार को मुंबई लाया गया। हालांकि यह भी कहा जा रहा है कि फारूक टकला को सीबीआई ने आज दिल्ली से गिरफ्तार किया। 

केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) सूत्रों ने बताया कि फारुक टकला को एयर इंडिया की फ्लाइट से सुबह मुंबई लाया गया। उसे गुरुवार को मुंबई में विशेष अदालत के समक्ष पेश किया जाएगा।

फारुक टकला 1993 में मुंबई में हुए श्रृंखलाबद्ध बम धमाकों के बाद देश से फरार हो गया था। उसके खिलाफ 1995 में रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया था। फारुक टकला के खिलाफ हत्या, फिरौती और आतंकवादी गतिविधियों में शामिल होने का आरोप है। 
 
अगला लेख
पापुआ न्यू गिनी में भूकंप से 100 से ज्यादा की मौत