1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. dada saheb Falke award to Rajnikanth

अभिनेता रजनीकांत को दादा साहेब फाल्के पुरस्कार

dada saheb Falke award
नई दिल्ली। अभिनेता रजनीकांत को दादा साहेब फाल्के पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। पांच सदस्यीय ज्यूरी ने एकमत से रजनीकांत के नाम पर मुहर लगाई है। केंद्रीय सूचना प्रसारण मंत्री प्रकाश जावडेकर ने ट्वीट कर यह जानकारी दी।
 
उन्होंने कहा, 'मुझे इस बात की अत्यंत खुशी है कि 2019 का दादासाहेब फ़ाल्के अवार्ड रजनीकांत को मिला है। 5 सदस्यों की ज्यूरी आशा भोंसले, सुभाष घई, मोहनलाल, शंकर महादेवन, बिस्वजीत चटर्जी ने एकमत से इसकी सिफारिश की है।'
 
गौरतलब है कि भारतीय सिनेमा के पितामह कहे जाने वाले दादा साहब फाल्के के नाम पर भारत सरकार ने 1969 में यह पुरस्कार शुरू किया था और इसे भारतीय सिनेमा का सर्वोच्च पुरस्कार कहा जाता है। वर्ष 2018 का फाल्के पुरस्कर अभिनेता अमिताभ बच्चन को दिया गया था। (भाषा)
अगला लेख
कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए वैक्सीनेशन पर टारगेट,प्रतिदिन 4 लाख से अधिक वैक्सीनेशन का लक्ष्य