1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Cyclone Nisarga : Bandra Worli sea link

Cyclone Nisarga : अलीबाग में टकराया तूफान, बांद्रा-वर्ली सी लिंक पर यातायात बंद

Cyclone Nisarga
मुंबई। निसर्ग चक्रवात बुधवार दोपहर को रायगढ़ जिले के अलीबाग में तटीय इलाके से टकराया। तूफान को देखते हुए मुंबई में प्रसिद्ध बांद्रा-वर्ली समुद्रसेतु पर वाहनों की आवाजाही को बुधवार को निलंबित कर दिया गया।
 
पुलिस ने ट्वीट किया, 'चक्रवात निसर्ग के मद्देनजर बांद्रा-वर्ली समुद्रसेतु पर किसी भी वाहन की आवाजाही की अनुमति नहीं है।'
 
ट्वीट में कहा गया कि मुंबई पुलिस चक्रवात के कारण किसी भी तरह की क्षति को रोकने के लिए हर सावधानी बरत रही है।
 
मुंबई में चक्रवात 'निसर्ग' के मद्देनजर पहले ही अलर्ट जारी कर दिया गया है, जिसके दोपहर 12:30 बजे के करीब मुंबई से लगभग 95 किलोमीटर दूर अलीबाग तक पहुंचने की खबर मिली है।
अगला लेख
Cyclone Nisarga Live : अलीबाग में पत्ते सी उड़ गई बहुमंजिला इमारत की छत, मुंबई एयरपोर्ट बंद