1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Cyclone Nisarga : 10 sailors rescued

Cyclone Nisarga : रत्नागिरि तट के पास से 10 नाविकों को बचाया गया

Cyclone Nature
मुंबई। चक्रवाती तूफान निसर्ग के कारण महाराष्ट्र में रत्नागिरि के तट के पास फंसे हुए एक पोत से बुधवार को कम से कम 10 नाविकों को बचाकर निकाला गया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। महाराष्ट्र से यह तूफान गुजरात की ओर बढ़ गया है।
 
अधिकारी ने कहा कि पोत को रत्नागिरी के मिरया बंदर क्षेत्र से देखा गया और उसे तट पर लाने का प्रयास किया जा रहा है।
 
उन्होंने कहा कि ज्वार भाटे और भारी बारिश के कारण पोत मिरकवाड़ा के तट के पास चला गया था, जहां से नाविकों को सुरक्षित बचा लिया गया।
अगला लेख
गैस लीक के लिए पूरी तरह जवाबदेह है एलजी पॉलिमर्स इंडिया : एनजीटी