1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Crude oil prices fell for the third consecutive day

Petrol Diesel Prices : कच्‍चे तेल के दामों में लगातार तीसरे दिन भी रही गिरावट, जानिए क्या हैं पेट्रोल डीजल के ताजा दाम

petrol diesel
नई दिल्‍ली। वैश्विक बाजार में कच्‍चे तेल की कीमतों में गिरावट का दौर जारी है। पिछले 24 घंटों के दौरान करीब 1 डॉलर की और गिरावट आई है। आज गुरुवार को लगातार तीसरे दिन कच्‍चा तेल सस्‍ता हुआ है। इस बीच गुरुवार सुबह सरकारी तेल कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल की खुदरा कीमतें भी जारी कर दी हैं।
 
सरकारी तेल कंपनियों की ओर से जारी ताजा भाव के अनुसार आज भी देश के चारों महानगरों में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। दिल्‍ली में पेट्रोल 96.72 और डीजल 89.62 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है। कच्‍चे तेल की बात करें तो पिछले 24 घंटे में ब्रेंट क्रूड का भाव करीब 1 डॉलर गिरकर 89.50 डॉलर प्रति बैरल पहुंच गया है जबकि डब्‍ल्‍यूटीआई करीब 2 डॉलर गिरकर 82.68 डॉलर प्रति बैरल के भाव बिक रहा है।
 
देश के महानगरों में दिल्ली में पेट्रोल 96.72 और डीजल 89.62, मुंबई में पेट्रोल 106.31 और डीजल 94.27, चेन्नई में पेट्रोल 102.63 और डीजल 94.24, कोलकाता में पेट्रोल 106.03 और डीजल 92.76, नोएडा में पेट्रोल 96.65 और डीजल 89.82, गाजियाबाद में 96.26 और डीजल 89.45, लखनऊ में पेट्रोल 96.57 और डीजल 89.76, पटना में पेट्रोल 107.48 और डीजल 94.26, पोर्टब्‍लेयर में पेट्रोल 84.10 और डीजल 79.74 हो गया है।
 
हर दिन सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। सुबह 6 बजे से ही नए भाव लागू हो जाते हैं। पेट्रोल व डीजल के दामों में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन, वैट और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम मूल भाव से लगभग दोगुना हो जाता है। यही कारण है कि पेट्रोल-डीजल के दाम इतने अधिक दिखाई देते हैं।
अगला लेख
PFI पर NIA और ED का शिकंजा, 10 राज्यों में छापेमारी, लगभग 100 हिरासत में