1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. राष्ट्रीय
  4. Cow, Indian farmer, central government, scheme

इस तरह बचेंगी गायें, केन्द्र सरकार की अनूठी योजना

Cow
मथुरा। केन्द्र सरकार के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग विभाग ने गायों को कटने से बचाने के लिए एक अनूठी योजना बनाई है। इन योजनाओं से जहां किसान खुशी-खुशी अपनी गाय को बांधकर रखेगा, वहीं करोड़ों बेरोजगारों को रोजगार देने का मार्ग खुल जाएगा।
 
 
केन्द्र सरकार के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरिराज सिंह ने सोमवार को यहां बताया कि इस योजना के तहत गोपालकों से गोमूत्र दस रुपए लीटर एवं गोबर पांच रुपए किलो के हिसाब से खरीदा जाएगा।
 
सिंह ने बताया कि इस योजना में जहां गाय के पेशाब में कटे हुए बालों को मिलाकर प्रोसेसिंग करके अमीनोएसिड बनाया जाएगा, वहीं गाय के गोबर में मिनरल एवं नाइट्रोजन मिलाकर कम्पोस्ट खाद बनाई जाएगी जो केमिकल एवं फर्टिलाइजर का विकल्प बनकर उसके दुष्परिणामों को रोकेगी।
 
 
उन्होंने बताया कि योजना के तहत तीस गायों की एक इकाई बनाकर उसमें हाईस्कूल से लेकर ग्रेजुएट तक के एक बेरोजगार को रखा जाएगा। उसे मामूली तकनीकी एवं व्यवसायिक प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रोसेसिंग से तैयार कम्पोस्ट को उसे खरीददार को सौंपना होगा। इस इकाई में छह से आठ लोग मजदूर के रूप में रखे जाएंगे।
 
उनका कहना था कि गाय के पेशाब और गोबर को खरीदा जाएगा और चूंकि एक गाय एक साल में लगभग 50 हजार की आमदनी इन दोनों मदों से कराएगी इसलिए किसान गाय को बांधकर रखेगा तथा वह कटने से बच जाएगी। (वार्ता)
अगला लेख
तेंदुलकर का मोदी को पत्र : अंतरराष्ट्रीय पदक विजेताओं को सीजीएचएस योजना में शामिल करो