1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Correct way to fold the national flag

राष्ट्रध्वज तिरंगे को सम्मानजनक तरीके से करें फोल्ड, सरकार ने बताया तरीका

Tricolor
मोदी सरकार ने ‘हर घर तिरंगा’ अभियान शुरू किया था। इसके तहत नागरिकों से 13 से 15 अगस्त के बीच अपने घरों में राष्ट्रीय ध्वज को प्रदर्शित करने या फहराने की अपील की थी। केंद्र सरकार ने तिरंगे को सही ढंग से मोड़ने के तरीके के बारे में बताया है। जानिए क्या है तरीका-
 
 
तिरंगे को पूरे सम्मान के साथ क्षैतिज (horizontally) रूप से रखें।
सफेद पट्टी के नीचे केसरिया और हरे रंग की पट्टियों को मोड़ें। 
अब सफेद पट्टी को इस तरह मोड़ें कि केसरिया और हरी पट्टियों के साथ केवल अशोक चक्र दिखाई दे।
मुड़े हुए झंडे को सुरक्षित स्थान पर रखने के लिए हथेलियों पर रखकर ले जाएं।
तिरंगा पूरे सम्मान और फ्लैग कोड के अनुरूप फहराना चाहिए। 
तिरंगे के अपमान पर 3 साल तक की सजा और जुर्माने का प्रावधान है।
अगला लेख
आजादी के अमृत महोत्सव पर 75 वर्ष पूर्ण कर चुके वरिष्ठ नागरिकों का सम्मान