शुक्रवार, 19 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Coronavirus scared the world in 2020
Written By
Last Updated : गुरुवार, 4 फ़रवरी 2021 (18:28 IST)

दुनिया को Corona ने डराया, भारत को प्रवासियों के पलायन ने दुखी किया

दुनिया को Corona ने डराया, भारत को प्रवासियों के पलायन ने दुखी किया - Coronavirus scared the world in 2020
इसमें कोई संदेह नहीं कि कोरोनावायरस (Coronavirus) के कहर ने पूरी दुनिया को हिलाकर रख दिया। वेबदुनिया के पाठकों की भी मानें तो निश्चित ही कोरोना से फैला संक्रमण दुनिया की सबसे बड़ी घटना थी, लेकिन भारत के संदर्भ में उन्होंने अयोध्या में राम मंदिर के लिए हुए भूमिपूजन को ही सबसे बड़ी घटना माना। आपको बता दें कि 5 अगस्त 2020 को अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए भूमि पूजन हुआ था।
यदि दुनिया की बात करें तो वेबदुनिया सर्वेक्षण 2020 में 86 फीसदी से ज्यादा यूजर्स ने एकमत से माना कि कोरोनावायरस का कहर दुनिया की सबसे बड़ी घटना थी। वहीं, 4 प्रतिशत से ज्यादा लोगों ने अमेरिकी चुनाव में डोनाल्ड ट्रंप की पराजय और जो बाइडेन की जीत को दूसरी बड़ी घटना माना। कोरोना वैक्सीन की खोज को 3 फीसदी से ज्यादा लोगों ने विश्व की तीसरी बड़ी घटना माना।

इसके साथ ही चीन की हरकतों को भी लोगों ने नजरअंदाज नहीं किया। चीन के अपने पड़ोसियों के साथ तनाव और हांगकांग में उसके खिलाफ हुए प्रदर्शन को यूजर्स ने दुनिया की चौथी बड़ी घटना माना। इसके अलावा ऑस्ट्रेलिया और अमेरिका के जंगलों में लगी आग, लेबनान की राजधानी बेरूत में हुए धमाके में सैकड़ों लोगों की मौत, महान फुटबॉलर मैराडोना का निधन आदि घटनाओं को खास महत्व नहीं दिया। इसराइल-अरब समझौते को जरूर दुनिया की पांचवीं बड़ी घटना माना गया।
लॉकडाउन में हुआ पलायन दूसरी बड़ी घटना : भले यूजर्स ने अयोध्या में राम मंदिर भूमिपूजन को सबसे बड़ी घटना माना, लेकिन इसके बाद उन्होंने माना कि कोरोना लॉकडाउन के दौरान प्रवासी मजदूरों का हुआ पलायन दूसरी बड़ी घटना थी। हालांकि पहले और दूसरे क्रम की घटनाओं में बहुत ही मामूली अंतर था।
 
राम मंदिर भूमिपूजन को 25.18 प्रतिशत वोट मिले, वहीं मजदूरों के पलायन की घटना को 25.03 फीसदी वोट मिले। करीब 23 फीसदी लोगों ने माना कि गलवान में भारत-चीन सैनिकों के बीच झड़प में 20 सैनिकों की शहादत भारत की तीसरी बड़ी घटना थी।
किसान आंदोलन को लोगों ने चौथे नंबर की घटना माना, वहीं 3.7 प्रतिशत लोगों ने माना कि फिल्म अभिनेता सुशांत सिंह की मौत पांचवीं बड़ी घटना थी। राफेल विमानों का भारतीय सेना में शामिल होने को लोगों ने छठी बड़ी घटना माना। 
ये भी पढ़ें
राजनाथ का बड़ा बयान, हिन्द महासागर क्षेत्र के देशों को हथियार प्रणाली की आपूर्ति करने को तैयार भारत