मंगलवार, 2 जुलाई 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Cop-28 president expressed concern about the temperature
Written By
Last Modified: चेन्नई , शुक्रवार, 28 जुलाई 2023 (22:35 IST)

तापमान के टूटे रिकॉर्ड, खाद्य असुरक्षा बढ़ी, कॉप-28 के अध्यक्ष ने जताई चिंता

तापमान के टूटे रिकॉर्ड, खाद्य असुरक्षा बढ़ी, कॉप-28 के अध्यक्ष ने जताई चिंता - Cop-28 president expressed concern about the temperature
COP-28 Conference : कॉप-28 के मनोनीत अध्यक्ष सुल्तान अल जाबेर ने शुक्रवार को चिंता व्यक्त की है कि 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को तीन गुना करने संबंधी उनके आह्वान को अभी तक जी-20 के निष्कर्षों में जगह नहीं मिली है।
 
जाबेर ने गोवा में पिछले सप्ताह हुई बैठक में यह आह्वान किया था। कॉप-28 या संयुक्त राष्ट्र जलवायु परिवर्तन सम्मेलन का आयोजन इस वर्ष 30 नवंबर से 12 दिसंबर तक एक्सपो सिटी, दुबई में किया जाएगा।
 
अल जाबेर ने यहां चौथी जी-20 पर्यावरण और जलवायु स्थिरता कार्य समूह और मंत्रिस्तरीय बैठक में कहा, एक समूह के रूप में जी-20 विश्व के सकल घरेलू उत्पाद का 85 प्रतिशत और विश्व के 80 प्रतिशत उत्सर्जन के लिए जिम्मेदार है। आप जो निर्णय लेते हैं उसका हर किसी के लिए, हर जगह के नतीजों पर बहुत व्यापक प्रभाव पड़ेगा।
 
उन्होंने कहा, जी-20 के पास नेतृत्व दिखाने के लिए अभी भी समय है और मैं आप सभी से इस महत्वपूर्ण दशक में वैश्विक जलवायु कार्रवाई को आगे बढ़ाने के लिए अपने नेताओं के साथ काम करने का आह्वान कर रहा हूं।
 
उन्होंने कहा कि कई संकेतक गलत दिशा में जा रहे हैं। जाबेर ने कहा, तापमान के रिकॉर्ड लगातार टूट रहे हैं, इस महीने को आधिकारिक तौर पर इतिहास में सबसे गर्म महीने के रूप में दर्ज किया गया है। हम जैव विविधता खो रहे हैं। कृषि भूमि का क्षरण हो रहा है और खाद्य असुरक्षा बढ़ रही है।
 
उन्होंने वैश्विक स्वास्थ्य प्रणालियों को लचीलापन बनाने के लिए सभी जी-20 देशों को इसमें भागीदार बनने के लिए आमंत्रित किया। अपनी यात्रा के दौरान, अल जाबेर ने कॉप-28 की राह पर आम सहमति बनाने के लिए प्रमुख पर्यावरण और जलवायु मंत्रियों के साथ रणनीतिक द्विपक्षीय बैठकें कीं।
 
उन्होंने जापान के पर्यावरण मंत्री अकिहिरो निशिमुरा, ब्राजील की पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री मरीना सिल्वा, जलवायु के लिए अमेरिका के विशेष दूत जॉन केरी, अंतरराष्ट्रीय जलवायु नीति के लिए जर्मनी के विशेष प्रतिनिधि जेनिफर मॉर्गन और भारत के केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव से भी मुलाकात की।
Edited By : Chetan Gour (भाषा)
ये भी पढ़ें
ट्रेड यूनियन नेता दत्ता सामंत हत्याकांड में गैंगस्टर छोटा राजन बरी