1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Congress's stir across the country

पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों को लेकर कांग्रेस का देशभर में हल्लाबोल प्रदर्शन, दिल्ली में हिरासत में लिए गए कार्यकर्ता

Petrol diesel price hike
नई दिल्ली। पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों को लेकर कांग्रेस, मोदी सरकार के खिलाफ देशभर में प्रदर्शन कर रही है। कांग्रेस ने वीडियो ट्‍वीट कर सरकार पर निशाना साधा है। दिल्ली, बेंगलुरु, पटना और अहमदाबाद में कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा प्रदर्शन किया जा रहा है।
कार्यकर्ता और नेता बैलगाड़ी और साइकल से तेल की बढ़ती कीमतों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं। दिल्ली में तेल की बढ़ती कीमतों को लेकर प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया है। प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस नेताओं का कहना है कि भले ही कच्चे तेल की कीमतें सबसे निचले स्तर पर हों लेकिन देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी की जा रही है, जो आम लोगों पर अत्यधिक बोझ डाल रही है।
 
उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार को इनकी कीमतों को कम करने के लिए तत्काल कदम उठाने चाहिए। पेट्रोल-डीजल के दाम में वृद्धि का सिलसिला सोमवार को लगातार 22वें दिन भी जारी रहा। पिछले 3 सप्ताह में डीजल के दाम में कुल मिलाकर 11.14 रुपए प्रति लीटर की वृद्धि हो चुकी है।
 
पेट्रोल के दाम में 5 पैसे प्रति लीटर और डीजल के दाम में 13 पैसे प्रति लीटर की वृद्धि की गई। इस वृद्धि के बाद दिल्ली में पेट्रोल का दाम 80.38 रुपए से बढ़कर 80.43 रुपए प्रति लीटर और डीजल का दाम 80.40 रुपए से बढ़कर 80.53 रुपए प्रति लीटर पर पहुंच गया। (भाषा)
अगला लेख
भारत में बढ़ा Coronavirus का प्रकोप, 19459 नए मामले, कुल 5,48,318 संक्रमित