सम्बंधित जानकारी
- 150 पाकिस्तानी संपर्क, ज्योति मल्होत्रा से कनेक्शन, ऐसी है पाक जासूस जसबीर की कहानी
- पंजाब के CM भगवंत मान ने BJP पर किया कटाक्ष, Operation Sindoor को लेकर लगाया यह आरोप
- IMF के बाद Pakistan को ADB से मिले 800 मिलियन डॉलर, भारत का विरोध, कहा- आतंकी साजिशों पर करेगा खर्च
- कांग्रेस का भाजपा पर पलटवार, मोदी भारत हैं और भारत मोदी, यह सोच गलत
- बिलावल भुट्टो ने बताया, भारत पाकिस्तान मिलकर कैसे कम कर सकते हैं आतंकवाद?
पाकिस्तान को मिली दोहरी जिम्मेदारी, नाराज कांग्रेस ने उठाए सवाल
Congress questions foreign policy : पाकिस्तान को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) तालिबान प्रतिबंध समिति के अध्यक्ष और यूएनएससी आतंकवाद विरोधी समिति के उप प्रमुख की जिम्मेदारी मिली है। कांग्रेस ने गुरुवार को कहा कि पाकिस्तान को संयुक्त राष्ट्र में दो जिम्मेदारियां मिलना भारतीय विदेश नीति के पतन की दुखद दास्तां है, लेकिन वैश्विक समुदाय पाकिस्तान द्वारा आतंकवाद के प्रायोजन को लगातार वैध ठहराना कैसे जारी रख सकता है? ALSO READ: पीएम आवास में नरेंद्र मोदी ने लगाया सिंदूर का पौधा, जानिए क्या है इसकी खासियत?
कांग्रेस के मीडिया विभाग के प्रमुख पवन खेड़ा ने एक्स पर पोस्ट किया, 'ऑपरेशन सिंदूर के दौरान 9 मई को आईएमएफ ने पाकिस्तान को एक अरब डॉलर दिए। ऑपरेशन सिंदूर के तुरंत बाद विश्व बैंक ने पाकिस्तान को 40 अरब डॉलर देने का फैसला किया। ऑपरेशन सिंदूर के तुरंत बाद 3 जून को एडीबी ने पाकिस्तान को 80 करोड़ डॉलर दिए।' ALSO READ: अमेरिका में शशि थरूर ने बताया, सैन्य ऑपरेशन का नाम क्यों रखा सिंदूर?
उन्होंने कहा कि अब 4 जून को पाकिस्तान को यूएनएससी तालिबान प्रतिबंध समिति के अध्यक्ष और यूएनएससी आतंकवाद विरोधी समिति के उप प्रमुख के रूप में चुना गया।
1. IMF gave $1 billion to Pakistan on May 9 during Operation Sindoor.
— Pawan Khera (@Pawankhera) June 5, 2025
2. World Bank decides to give $40 billion to Pakistan soon after Operation Sindoor.
3. ADB gave $800 million to Pakistan on June 3 soon after Operation Sindoor.
And on June 4 Pakistan gets elected as Chairman… pic.twitter.com/nVW4rbU8LV
खेड़ा ने कहा कि बेशक, यह हमारी अपनी विदेश नीति के पतन की दुखद दास्तां है लेकिन वैश्विक समुदाय पाकिस्तान द्वारा आतंकवाद के प्रायोजन को लगातार वैध ठहराने की अनुमति कैसे दे सकता है?
उल्लेखनीय है कि पहलगाम हमले और ऑपरेशन सिंदूर के बाद अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पाकिस्तान को बेनकाब करने के लिए भारत सरकार ने कई कदम उठाए है। आतंकवाद पर पड़ोसी देश की पोल खोलने के लिए भारत ने अमेरिका समेत कई देशों में सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल भेजे।
edited by : Nrapendra Gupta
