सम्बंधित जानकारी
- अद्भुत... अलौकिक...अविस्मरणीय! कैसा है श्रीराम दरबार, जानिए इसकी अनोखी विशेषताएं
- CM Yogi adityanath birthday: योगी आदित्यनाथ क्यों हैं भारत के सर्वाधिक लोकप्रिय मुख्यमंत्री? जानिए जन्मदिन पर उनके बारे में 25 खास बातें
- स्टेडियम के बाहर भगदड़ पर गरमाई सियासत, भाजपा ने मांगा सीएम का इस्तीफा, कर्नाटक हाईकोर्ट में सुनवाई
- कांग्रेस ने किया मोदी पर कटाक्ष, पीएम जरूर जानते होंगे कि पहलगाम हमले के आतंकी गिरफ्त से बाहर हैं
- बेंगलुरु हादसे पर विराट कोहली बोले- मैं टूट गया हूं, मेरे पास कहने को शब्द नहीं हैं...
पीएम आवास में नरेंद्र मोदी ने लगाया सिंदूर का पौधा, जानिए क्या है इसकी खासियत?
World environment day : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पर्यावरण दिवस के अवसर पर गुरुवार को प्रधानमंत्री आवास में सिंदूर का पौधा रोपा। यह पौधा 1971 के युद्ध में साहस और पराक्रम की अद्भुत मिसाल पेश करने वाली कच्छ की वीरांगना माताओं-बहनों ने उन्हें भेंट किया था।
पीएम मोदी ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर अपनी पोस्ट में कहा कि 1971 के युद्ध में साहस और पराक्रम की अद्भुत मिसाल पेश करने वाली कच्छ की वीरांगना माताओं-बहनों ने हाल ही में गुजरात के दौरे पर मुझे सिंदूर का पौधा भेंट किया था। पीएम ने इन महिलाओं से वादा किया था कि वे अपने आवास पर यह सिंदूर का पौधा लगाएंगे।
उन्होंने कहा कि विश्व पर्यावरण दिवस पर आज मुझे उस पौधे को नई दिल्ली के प्रधानमंत्री आवास में लगाने का सौभाग्य मिला है। यह पौधा हमारे देश की नारीशक्ति के शौर्य और प्रेरणा का सशक्त प्रतीक बना रहेगा।
1971 के युद्ध में साहस और पराक्रम की अद्भुत मिसाल पेश करने वाली कच्छ की वीरांगना माताओं-बहनों ने हाल ही में गुजरात के दौरे पर मुझे सिंदूर का पौधा भेंट किया था। विश्व पर्यावरण दिवस पर आज मुझे उस पौधे को नई दिल्ली के प्रधानमंत्री आवास में लगाने का सौभाग्य मिला है। यह पौधा हमारे देश… pic.twitter.com/GsHCCNBUVp
— Narendra Modi (@narendramodi) June 5, 2025
क्यों खास है सिंदूर का पौधा : पारंपरिक रूप में सिंदूर एक विशेष पेड़ के फल से प्राप्त बीजों से तैयार किया जाता है, जिसे आम बोलचाल में सिंदूर का पेड़ या कमिला वृक्ष (Kamila Tree) कहा जाता है। कमिला फल को संस्कृत में रक्तरोहिणी, हिंदी में सिंदूर फल और अंग्रेजी में Flame of the Forest या Butea Monosperma कहा जाता है। यह पेड़ ज्यादातर भारत, नेपाल और दक्षिण एशिया के अन्य हिस्सों में पाया जाता है। इसके फूल चमकीले लाल या नारंगी होते हैं, जो वसंत में खिलते हैं और होली से पहले गांवों को रंगीन कर देते हैं।
इस पेड़ के बीजों से जो पाउडर प्राप्त होता है, वह गहरे नारंगी-लाल रंग का होता है और यही प्राकृतिक सिंदूर का स्रोत है। इसे सुखाकर और पीसकर पारंपरिक सिंदूर तैयार किया जाता है। वर्तमान समय में बाजार में मिलने वाले अधिकतर सिंदूर रासायनिक तत्वों से बनाए जाते हैं, जिनमें पारा (Mercury), लेड (Lead) जैसे हानिकारक तत्व होते हैं। यह त्वचा, आंखों और प्रजनन स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकते हैं। इसीलिए कमिला फल जैसे प्राकृतिक स्रोतों से बना सिंदूर स्वास्थ्य के लिए बेहतर विकल्प है।
edited by : Nrapendra Gupta
Photo courtesy : PM Modi X account
Photo courtesy : PM Modi X account
