बुधवार, 24 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. congress one more campaign after bharat jodo yatra
Written By
Last Updated : रविवार, 4 दिसंबर 2022 (14:00 IST)

भारत जोड़ो यात्रा के बाद कांग्रेस का एक और बड़ा अभियान, जानिए क्या होगा इसमें खास?

भारत जोड़ो यात्रा के बाद कांग्रेस का एक और बड़ा अभियान, जानिए क्या होगा इसमें खास? - congress one more campaign after bharat jodo yatra
नई दिल्ली। कांग्रेस संचालन समिति की बैठक के बाद कांग्रेस के संगठन महासचिव वेणुगोपाल ने कहा कि हमने फैसला किया है कि 26 जनवरी से ‘हाथ से हाथ जोड़ो अभियान’ शुरू करेंगे, 2 महीनों तक चलने वाले इस अभियान में हर ग्राम पंचायत और बूथ तक पहुंचेंगे तथा राहुल गांधी के संदेश वाला पत्र लोगों को सौंपा जाएगा।

‘भारत जोड़ो’ यात्रा 24 दिसंबर को दिल्ली पहुंचेगी तथा 26 जनवरी तक श्रीनगर में इसका समापन होगा। इस यात्रा के बाद ‘हाथ से हाथ जोड़ो अभियान’ के तहत तीन स्तरीय कार्यक्रम होगा। ब्लॉक और बूथ के स्तर पर यात्राएं होंगी, जिला स्तर पर अधिवेशन होंगे तथा राज्य के स्तर पर रैलियां होंगी।
 
पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की अध्यक्षता में हुई कांग्रेस संचालन समिति की बैठक में यह भी तय किया गया है कि कांग्रेस अधिवेशन फरवरी के दूसरे पखवाड़े में होगा। अधिवेशन में कांग्रेस अध्यक्ष के तौर पर खरगे के निर्वाचन पर मुहर लगेगी और फिर नई कार्य समिति के गठन की प्रक्रिया शुरू होगी।
 
पिछले महीने पार्टी अध्यक्ष का पदभार संभालने के बाद मल्लिकार्जुन खरगे ने पार्टी के शीर्ष निकाय कांग्रेस कार्यसमिति (CWC) के स्थान पर इस संचालन समिति का गठन किया था। संचालन समिति की इस अहम बैठक में संगठनात्मक विषयों पर भी चर्चा हुई।
 
खरगे ने बैठक की शुरुआत में संगठन में ऊपर से लेकर नीचे तक जवाबदेही की जरूरत पर जोर देते हुए कहा कि जो लोग अपनी जिम्मेदारी निभाने में अक्षम हैं, उन्हें नए लोगों को मौका देना चाहिए। उन्होंने कहा कि पार्टी के महासचिव और प्रदेश प्रभारी पहले खुद की जिम्मेदारी सुनिश्चित करें तथा जनांदोलन के संदर्भ में 30 से 90 दिनों के भीतर रूपरेखा तैयार करें।
 
बैठक में खरगे के अलावा पार्टी संसदीय दल की प्रमुख सोनिया गांधी, वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम, संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल और कई अन्य नेता शामिल थे। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ‘भारत जोड़ो यात्रा’ में शामिल होने के चलते इस बैठक में भाग नहीं ले सके।
 
ये भी पढ़ें
MCD चुनाव : गौतम गंभीर ने किया मतदान, शाम 5:30 तक डाले जाएंगे वोट (Live Updates)