• Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. congress national president mallikarjun kharge compared booth agent to a dog in nyay sankalp rally in delhi bjp called it shameful
Written By
Last Modified: शनिवार, 3 फ़रवरी 2024 (17:35 IST)

मल्लिकार्जुन खरगे ने कुत्ते से की कार्यकर्ताओं की तुलना, BJP बोली- दुर्गति होना तय

mallikarjun kharge
दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित कांग्रेस की न्याय संकल्प रैली में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने बूथ कार्यकर्ताओं की तुलना कुत्ते से की। इसे लेकर बीजेपी आईटी सेल के प्रभारी अमित मालवीय ने शर्मनाक बताया और कांग्रेस पर निशाना साधा। 
क्या कहा खरगे ने : खरगे ने कहा कि केंद्र सरकार ने सबका सत्यानाश कर दिया। कांग्रेस अध्यक्ष खरगे ने अपने संबोधन के अंत में कहा कि जैसे कुत्ता खरीदते वक्त देखा जाता है कि वह सही से भौंकता है की नहीं, वैसे ही भौंकने वाले कार्यकर्ताओं को बूथ का काम देना चाहिए। 
बीजेपी ने कहा दुर्गति होना तय : खरगे के इस बयान को अमित मालवीय ने शर्मनाक बताया। मालवीय ने कहा कि खरगे का बयान बेहद बेतुका है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स (ट्विटर) पर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष का वीडियो शेयर करते हुए लिखा, जिस पार्टी का अध्यक्ष अपने संगठन की सबसे मजबूत कड़ी 'बूथ एजेंट' को 'कुत्ता' बनाकर टेस्ट लेने की बात कर रहा है, तो उस पार्टी की दुर्गति होनी तय  है।
ये भी पढ़ें
आडवाणी को भारत रत्न पर भड़का जमात ए इस्लामी, केंद्र सरकार के खिलाफ उगला जहर