1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. congress mla bisahulal sahu joins bjp

MadhyaPradeshCrisis : BJP में शामिल हुए बिसाहूलाल साहू, बताया कांग्रेस में क्या थी परेशानी

Bisahulal Sahu
भोपाल। मध्यप्रदेश के पूर्व मंत्री एवं आदिवासी नेता बिसाहूलाल सिंह ने आज विधायक पद और कांग्रेस की सदस्यता से त्यागपत्र देकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सदस्यता ग्रहण कर ली। बिसाहूलाल साहू ने कहा कि कांग्रेस में उन्हें प्रताड़ित किया गया।
 
पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजयसिंह के कभी नजदीकी रहे सिंह ने वरिष्ठ भाजपा नेता शिवराजसिंह चौहान की मौजूदगी में पत्रकारवार्ता में अपने त्याग-पत्र की घोषणा की। बिसाहूलाल सिंह ने कहा कि उन्होंने विधायक पद और कांग्रेस की सदस्यता से त्यागपत्र दे दिया है। और विधिवत भाजपा की सदस्यता भी ग्रहण कर ली है।
 
आदिवासी नेता सिंह ने कहा कि राज्य की कमलनाथ सरकार में उनके क्षेत्र के कोई भी कार्य नहीं हो रहे थे। ऐसे अधिकारियों को उनके क्षेत्र में बैठा दिया गया है, जो उनकी और उनके कार्यकर्ताओं तक की नहीं सुनते हैं।
 
सिंह ने कहा कि वे भाजपा में किसी शर्त के साथ नहीं आए हैं, लेकिन उनकी प्राथमिकता यही रहेगी कि उनके क्षेत्र के विकास कार्य होते रहें।
 
चौहान ने कहा कि कांग्रेस सरकार में भगदड़ मच गई है। एक और कांग्रेस विधायक ऐदल सिंह कंसाना भी त्याग-पत्र देने वाले हैं। इसके पहले सिंधिया समर्थक कांग्रेस के 19 विधायक भी त्याग-पत्र विधानसभा अध्यक्ष और राजभवन भेज चुके हैं। (वार्ता)
अगला लेख
सिंधिया के समर्थन में इस्तीफों की झड़ी, इंदौर शहर कांग्रेस अध्यक्ष ने छोड़ी पार्टी