सम्बंधित जानकारी
- पीएम मोदी ने ट्वीट कर दी सोनिया गांधी को जन्मदिन की बधाई, दीर्घायु की कामना की
- तमिलनाडु में चक्रवाती तूफान ‘मैंडूस’ का खतरा, इन शहरों में स्कूल-कॉलेज बंद
- Weather Updates: सर्द हवाओं के चलने से एमपी में बढ़ा सर्दी का प्रकोप, उमरिया में 5.3 डिग्री से. तापमान दर्ज
- उज्जैन महाकाल मंदिर की छवि खराब करने पर लगेगा 1 करोड़ की मानहानि का मुकदमा, समिति ने लिया यह कड़ा फैसला
- अफ्रीका में फंसे 16 भारतीय नाविकों की रिहाई में जुटी सरकार
नोटबंदी पर कांग्रेस का सवाल, निशिकांत दुबे ने किया पलटवार
नई दिल्ली। लोकसभा में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी ने नोटबंदी के संदर्भ में शुक्रवार को सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि इस कदम के पीछे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जिन उद्देश्यों का उल्लेख किया था उनमें से एक भी पूरा नहीं हुआ। इस पर भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने कहा कि कांग्रेस के कारण काला धन बढ़ा है और वह काला धन रखने वालों का समर्थन करती है।
चौधरी ने सदन में शून्यकाल के दौरान इस मुद्दे को उठाते हुए दावा किया, 'देश के आर्थिक हालात जर्जर हो चुके हैं। इसका मुख्य कारण बिना सोचे-समझे नोटबंदी लागू करना है। आज साबित हो गया है कि नोटबंदी का एक भी मकसद पूरा नहीं हुआ है। प्रधानमंत्री ने कहा था कि काला धन वापस आएगा, जाली नोट नहीं बचेंगे, आतंकवाद खत्म हो जाएगा। एक भी बात पूरी नहीं हुई।'
उन्होंने कहा कि नोटबंदी के समय देश में 18 लाख करोड़ रुपए नकदी चलन में थी जो अब 30 लाख करोड़ रुपए हो चुकी है।
इस पर भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने कहा कि नोटबंदी के बारे में रिजर्व बैंक ने बताया कि यह कदम सोच-समझकर उठाया गया था। उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस के कारण काला धन बढ़ गया। कांग्रेस भ्रष्टाचारियों, बांग्लादेशियों के साथ है। यह टुकड़े-टुकड़े गैंग का समर्थन करती है।
