सम्बंधित जानकारी
- राहुल गांधी के फ्लाइंग किस पर यह क्या बोले गईं हेमा मालिनी?
- No Confidence Motion : शाम 4 बजे जवाब देंगे पीएम मोदी, इन दिग्गजों पर भी नजर
- राहुल गांधी के फ्लाइंग किस पर बवाल, भाजपा की महिला सांसदों को भी नसीहत
- Manipur Violence : कुकी समूह से मिले गृह मंत्री अमित शाह, केंद्रीय बलों की अधिक तैनाती, शवों को दफनाने के लिए जगह देने का भरोसा
- विपक्षी गठबंधन ने UPA का नाम बदलकर 'INDIA' क्यों रखा? संसद में अमित शाह ने एक-2 नहीं, कई वजहें बताईं...
कांग्रेस का सवाल, क्यों नहीं दिया सांसद रंजन सिंह को बोलने का मौका?
No Confidence Motion : कांग्रेस ने गुरुवार को कहा कि अविश्वास प्रस्ताव पर लोकसभा में केंद्र सरकार के कई मंत्रियों ने अपनी बात रखी लेकिन मणिपुर का प्रतिनिधित्व करने वाले विदेश राज्य मंत्री राजकुमार रंजन सिंह को सदन में अपनी बात रखने का मौका क्यों नहीं दिया गया।
कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने ट्वीट किया, 'अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान कई मंत्री लोकसभा में अपनी बात रख चुके हैं। ऐसा क्यों है कि लोकसभा में इनर मणिपुर संसदीय क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने वाले केंद्रीय राज्य मंत्री एवं भाजपा सांसद राजकुमार रंजन सिंह को भाजपा ने संसद में मणिपुर के लिए बोलने का मौका नहीं दिया है?'
उन्होंने इस बात का भी उल्लेख किया कि मणिपुर में हिंसा के दौरान रंजन सिंह का निजी आवास जला दिया गया था।
उल्लेखनीय है कि लोकसभा में सरकार के खिलाफ विपक्ष द्वारा लाए गए अविश्वास प्रस्ताव पर मंगलवार को चर्चा आरंभ हुई थी। चर्चा के दूसरे दिन राहुल गांधी, स्मृति ईरानी और अमित शाह के बीच जमकर वार पलटवार हुए। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज शाम 4 बजे चर्चा पर जवाब देंगे।Quite a few Ministers have spoken in Lok Sabha during the No Confidence Motion. Why is it so that the only Union MoS & BJP MP in Lok Sabha representing Manipur Inner Parliamentary constituency, Dr. Rajkumar Ranjan Singh, whose private residence was burnt down, has not been given…
— Jairam Ramesh (@Jairam_Ramesh) August 10, 2023
Edited by : Nrapendra Gupta
