1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Cold in Delhi

Cold in Delhi। दिल्ली में ठंड व कोहरे का असर, हल्की बारिश होने की संभावना

Delhi
नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सोमवार को ठंड और कोहरे का असर रहा और न्यूनतम तापमान औसत से 2 डिग्री सेल्सियस नीचे 11.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि दिन में बादल छाए रहेंगे और कुछ हिस्सों में बहुत हल्की बारिश या गरज के साथ छीटें पड़ने की संभावना है। पिछले 24 घंटे के दौरान शहर में 0.2 मिलीमीटर बारिश हुई है।
 
सुबह 8.30 बजे आर्द्रता 89 प्रतिशत दर्ज की गई। अधिकारी ने बताया कि अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस के करीब बने रहने का अनुमान है। रविवार को अधिकतम तापमान औसत से 8 डिग्री सेल्सियस नीचे 22.7 डिग्री जबकि न्यूनतम तापमान औसत से 2 डिग्री सेल्सियस नीचे 11.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। (भाषा)
अगला लेख
इमरान खान ने कहा- कश्मीर विवाद सुलझाने वाले को मिले नोबेल, मैं इस लायक नहीं