1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. CM Shivraj on Aurangabad rail accident

औरंगाबाद रेल हादसे में मध्यप्रदेश के 14 प्रवासी मजदूरों की मौत, शिवराज ने की रेल मंत्री से बात

Aurangabad rail accident
भोपाल। महाराष्ट्र के औरंगाबाद जिले में मालगाड़ी की चपेट में आने से मध्यप्रदेश के 14 प्रवासी मजदूरों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि यह दर्दनाक हादसा औरंगाबाद-जालना रेलवे लाइन पर शुक्रवार सुबह 6.30 बजे के करीब हुआ। हादसे पर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दुख जताया।
 
शिवराज ने ट्‍वीट कर कहा कि औरंगाबाद से अपने घर लौट रहे कई श्रमिक भाइयों के ट्रेन हादसे में आकस्मिक निधन का दुखद समाचार मिला। ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति और परिजनों को यह गहन दु:ख सहन करने की शक्ति देने तथा घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं। विनम्र श्रद्धांजलि!
 
उन्होंने एक अन्य ट्वीट में कहा कि दु:ख की इस घड़ी में शोकाकुल परिवार स्वयं को अकेला न समझे, आपके साथ मैं और पूरी मध्य प्रदेश सरकार खड़ी है।
 
मुख्यमंत्री ने रेल मंत्री पीयूष गोयल से फोन पर चर्चा कर हादसे की जांच और मृतक मजदूरों के परिवारों की सहायता करने की मांग की। मुख्यमंत्री चौहान ने मृतक मजदूरों के परिवार को 5-5 लाख रुपए देने की घोषणा की।
 
मध्य प्रदेश सरकार औरंगाबाद एक विशेष विमान और टीम भेज रही है जो कि घायल मजदूरों के उपचार सहित मृतक मजदूरो की समुचित व्यवस्था करेगी। 
 
शिवराज सिंह चौहान महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के संपर्क में है और घायल मजदूरों के उपचार संबंधी अन्य व्यवस्थाओं की जानकारी ले रहे हैं।
अगला लेख
Corona Live Updates : भारत में कोरोना संक्रमण के 56,342 मामले, 1886 लोगों की मौत