1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. मौसम विभाग की 100 साल से अधिक के डेटा के साथ जलवायु आंकड़ा सेवा की शुरुआत

Meteorological Department | मौसम विभाग की 100 साल से अधिक के डेटा के साथ जलवायु आंकड़ा सेवा की शुरुआत

MeteorologicalDepartment
नई दिल्ली। मौसम विभाग ने लोगों के लिए 100 साल से अधिक के डेटा के साथ जलवायु आंकड़ा सेवा पोर्टल की मंगलवार को शुरुआत की। इस पोर्टल को मौसम विभाग, पुणे ने विकसित किया है। मौसम विभाग के पास 1900 से मौसम संबंधी आंकड़े हैं।

 
पोर्टल पर तापमान और वर्षा के उपलब्ध आंकड़े को मुफ्त में डाउनलोड किया जा सकता है। विभाग ने मौसम निगरानी, अनुमान और चेतावनी से जुड़ी प्रक्रिया के लिए मानक संचालन प्रक्रिया भी जारी की। विभाग के महानिदेशक एम महापात्रा ने कहा कि ए अनुसंधान कार्य में बहुत मददगार साबित होंगी। (भाषा)
अगला लेख
महाराष्ट्र, केरल एवं पंजाब में क्या नया वैरिएंट है?, सरकार ने दिया यह बयान