1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. सुपरबाइक पर नजर आए CJI, सोशल मीडिया पर तस्वीरें वायरल

सुपरबाइक पर नजर आए CJI, सोशल मीडिया पर तस्वीरें वायरल

Sharad Arvind Bobde
नई दिल्ली। चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया (CJI) शरद अरविंद बोबडे की एक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इसकी चर्चा सोशल मीडिया पर खूब हो रही है। ट्‍विटर पर भी हैशटेग CJI ट्रेंड कर रहा था। बोबडे सोशल मीडिया के टॉप ट्रेंड्स में शामिल हो गए थे।
दरअसल, रविवार को शरद अरविंद बोबडे की एक तस्वीर सामने आई है। इसमें वे हार्ले डेविडसन की नई सुपरबाइक CVO 2020 की सवारी करते हुए दिखाई दे रहे थे। उनकी यह तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। यह तस्वीर उनके गृहनगर नागपुर की है और वे फिलहाल नागपुर में ही हैं। खबरों के अनुसार बोबडे को बाइक्स का काफी शौक है। उनके पास भी एक बुलेट थी।
अगला लेख
ब्रॉड ने इंग्लैंड के खेल मनोवैज्ञानिकों से कहा कि खाली मैदानों में अच्छा खेलने के काबिल बने क्रिकेट खिलाड़ी