1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Chandrayaan2 IIRS sends image of Lunar surface

करवा चौथ का तोहफा, चंद्रयान-2 के IIRS ने भेजी चांद की सतह की तस्वीर

Chandrayaan2
नई दिल्ली। चंद्रयान-2 ने चांद की सतह की चमकीली और खूबरसूरत तस्वीर भेजी है। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने गुरुवार को करवा चौथ पर यह तस्वीर जारी की है।
 
चंद्रयान-2 में लगे इमेंजिग इन्फ्रेरेड स्पेक्ट्रोमीटर (IIRS) के जरिए भेजी गई इस तस्वीर में चांद पर मौजूद कुछ क्रेटर भी दिख रहे हैं। IIRS को इस तरह से डिजाइन किया गया है, जिससे वह चंद्रमा की सतह से परिवर्तित होने वाले सूर्य के प्रकाश को माप सके।
 
इसरो के अनुसार IIRS को चंद्रमा पर सूर्य की परिवर्तित होने वाली किरणों के अलावा चांद की सतह पर मौजूद खनिजों का पता लगाने के लिए डिजाइन किया गया है। 
 
इससे पहले 4 अक्टूबर को इसरो ने चंद्रयान-2 के ऑर्बिटर हाई रिजोल्यूशन कैमरे से ली गई तस्वीर जारी की थी। इस तस्वीर में चंद्रमा की सतह पर बड़े और छोटे गड्ढे नजर आ रहे हैं।
 
उल्लेखनीय है कि गत 7 सितंबर को ‘सॉफ्ट लैंडिंग’ की प्रक्रिया के दौरान अंतिम क्षणों में ‘विक्रम’ का जमीनी स्टेशन से संपर्क टूट गया था। यदि यह ‘सॉफ्ट लैंडिंग’ करने में सफल रहता तो इसके भीतर से रोवर बाहर निकलता और चांद की सतह पर वैज्ञानिक प्रयोगों को अंजाम देता।
अगला लेख
ओलंपिक क्वालीफायर से पहले टीम के लगातार अच्छे प्रदर्शन से खुश कोच रीड