1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. राष्ट्रीय
  4. Ceasefire violation by Pakistan, 5 citizen dies

बड़ी खबर, पाक गोलीबारी में 5 नागरिकों की मौत

Ceasefire violation
जम्मू। पाकिस्तान ने संघर्षविराम का उल्लंघन करते हुए रविवार को जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में नियंत्रण रेखा के पास गोलीबारी की जिसमें 5 नागरिकों की मौत हो गई।
 
आधिकारिक प्रवक्ता ने यहां कहा कि पाकिस्तान ने बिना किसी उकसावे के सुबह 7 बजकर 45 मिनट पर जिले के मानकोट इलाके में भीषण गोलीबारी की। पाकिस्तान ने इस इलाके में नागरिकों को निशाना बनाकर गोलीबारी की है।
 
उन्होंने कहा कि भारतीय सेना ने जवाबी कार्रवाई की और अब भी गोलीबारी जारी है। राजौरी के उपायुक्त शाहिद इकबाल चौधरी ने कहा कि पाकिस्तान की ओर से गोलीबारी में 5 नागरिकों की मौत होने की रिपोर्ट है।
 
उन्होंने कहा कि इनमें से 4 लोग एक ही परिवार के हैं। संघर्षविराम उल्लंघन की खबर पुंछ के मेंधर इलाके से भी आई है। (वार्ता)
अगला लेख
राष्ट्रपति, पीएम ने उगादि, गुड़ी पड़वा, नवरात्रि की दी बधाई