1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. CBI to probe death in Delhi coaching centre

CBI करेगी कोचिंग सेंटर में मौत के मामले की जांच, 3 सिविल सेवा अभ्यर्थियों की हुई थी मौत

CBI to probe death in Delhi coaching centre
Delhi coaching centre: केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) ने दिल्ली के एक कोचिंग सेंटर (coaching centre) की इमारत के बेसमेंट में पानी भर जाने के कारण 3 सिविल सेवा अभ्यर्थियों की मौत के मामले की जांच अपने हाथों में ले ली है। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।
 
दिल्ली में 27 जुलाई को भारी बारिश के बाद ओल्ड राजेंद्र नगर इलाके में स्थित 'राव आईएएस स्टडी सर्किल' की इमारत के बेसमेंट में पानी भर जाने के कारण 3 सिविल सेवा अभ्यर्थियों-उत्तर प्रदेश की श्रेया यादव (25), तेलंगाना की तान्या सोनी (25) और केरल के नेविन डेल्विन की डूबने से मौत हो गई थी। सीबीआई ने दिल्ली उच्च न्यायालय के एक आदेश के बाद दिल्ली पुलिस से मामले की जांच अपने हाथों में ले ली।

 
उच्च न्यायालय ने अभ्यर्थियों की मौत पर पुलिस और दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) के अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाई थी और कहा था कि उसे समझ नहीं आ रहा कि अभ्यर्थी बेसमेंट से बाहर कैसे नहीं आ सके। अदालत ने यह भी जानना चाहा था कि क्या बेसमेंट के दरवाजे बंद थे या सीढ़ियां संकरी थीं।

 
उच्च न्यायालय ने पूछा था कि आप किस पहलू से जांच कर रहे हैं? अभ्यर्थी कैसे डूबे? वे बेसमेंट से बाहर क्यों नहीं आ पाए? बेसमेंट में अचानक इतना ज्यादा पानी नहीं भरता। इसमें पानी भरने में कम से कम 2-3 मिनट का समय लगता है, यह 1 मिनट में नहीं हो सकता। वे (अभ्यर्थी) बाहर क्यों नहीं आ पाए? अदालत ने केंद्रीय सतर्कता आयोग (सीवीसी) से इस आपराधिक मामले की सीबीआई जांच की निगरानी के लिए एक वरिष्ठ अधिकारी को नामित करने को भी कहा था।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें
अगला लेख
ढाका में भारतीय उच्चायोग में गैर जरूरी सेवाओं में कार्यरत कर्मी भारत लौट रहे