सम्बंधित जानकारी
- पंजाब में लश्कर-ए-तैयबा के आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़
- ट्रेनिंग के लिए इसराइल गई थीं तमिलनाडु की प्रोफेसर, गाजा के पास फंसीं
- Petrol Diesel Prices: क्रूड ऑइल के दामों में आई तेजी, जानिए क्या हैं पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम
- स्वामी निश्चलानंद ने की हिन्दुओं से अपील, रोज निकालें 1 रुपया व 1 घंटा
- बिहार में 48 घंटों में दूसरा ट्रेन हादसा, रेल इंजन पटरी से उतरा
CBI ने मारे 50 स्थानों पर छापे, पासपोर्ट फर्जीवाड़े में 24 लोगों के खिलाफ मामला
CBI: केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) ने फर्जी दस्तावेजों (fake documents) के आधार पर पासपोर्ट जारी करने के आरोप में सरकारी अधिकारियों और अन्य व्यक्तियों सहित 24 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि सीबीआई इस मामले में पश्चिम बंगाल और गंगटोक में 50 स्थानों पर छापे भी मार रही है। अधिकारियों के मुताबिक सीबीआई ने गंगटोक में तैनात एक अधिकारी और एक बिचौलिए को हिरासत में भी लिया है।
उन्होंने बताया कि गैर-निवासियों सहित अयोग्य व्यक्तियों को कथित तौर पर रिश्वत लेकर जाली दस्तावेजों के आधार पर पासपोर्ट जारी करने के मामले में दर्ज की गई प्राथमिकी में 16 अधिकारियों सहित 24 व्यक्तियों के नाम शामिल हैं। अधिकारियों के अनुसार कोलकाता, सिलिगुड़ी, गंगटोक और अन्य स्थानों पर छापे मारे जा रहे हैं।(भाषा)
Edited by: Ravindra Gupta
