पंजाब में लश्कर-ए-तैयबा के आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़
चंडीगढ़। पंजाब पुलिस ने शनिवार को जम्मू-कश्मीर के दो निवासियों को गिरफ्तार कर लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) के आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ करने का दावा किया।
पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार संदिग्धों के पास से दो IED (इंप्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस), 2 हथगोले, 1 पिस्तौल, 2 मैगजीन, 24 कारतूस, एक टाइमर स्विच, 8 डेटोनेटर और चार बैटरियां बरामद की गई हैं।
In a major breakthrough, SSOC-Amritsar in a joint operation with Central agency busted a LeT module and arrested 2 persons who are residents of J&K
— DGP Punjab Police (@DGPPunjabPolice) October 14, 2023
Seizure: 2 IEDs, 2 Hand Grenades, 1 pistol with 2 Magazines, 24 cartridges, 1 Timer Switch, 8 Detonators & 4 Batteries (1/2) pic.twitter.com/IkyVID8IvI
पुलिस महानिदेशक गौरव यादव ने कहा कि अमृतसर पुलिस के राज्य विशेष अभियान प्रकोष्ठ ने एक केंद्रीय एजेंसी के साथ मिलकर यह अभियान चलाया।
उन्होंने सोशल मीडिया मंच एक्स पर कहा कि राज्य विशेष अभियान प्रकोष्ठ-अमृतसर ने एक बड़ी सफलता दर्ज करते हुए एक केंद्रीय एजेंसी के साथ संयुक्त अभियान चलाकर लश्कर-ए-तैयबा के आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ कर दो लोगों को गिरफ्तार किया, जो जम्मू-कश्मीर के निवासी हैं।
Terror module handled by Firdaus Ahmed Bhat, an active member of the Lashkar-e-Toiba
— DGP Punjab Police (@DGPPunjabPolice) October 14, 2023
Major blow to terror module attempting to disturb peace in Punjab. @PunjabPoliceInd striving to make #Punjab secure & safe as per vision of CM @BhagwantMann (2/2)
यादव ने बताया कि आतंकी मॉड्यूल का संचालन लश्कर-ए-तैयबा का सक्रिय सदस्य फिरदौस अहमद भट संभाल रहा था। उन्होंने दोनों संदिग्धों की गिरफ्तारी को पंजाब में शांति भंग करने की कोशिश कर रहे आतंकी मॉड्यूल के लिए एक बड़ा झटका करार दिया।
Edited by : Nrapendra Gupta
