शुक्रवार, 27 मार्च 2026
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Aaj Ke taaja samachar: latest breaking news today in Hindi 3 January 2026 live update
Last Updated :नई दिल्ली , शनिवार, 3 जनवरी 2026 (12:41 IST)

सिक्किम में भूकंप के झटके, जानिए केंद्र और तीव्रता

Live news in Hindi
Latest News Today Live Updates in Hindi : सिक्किम में आज सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर तीव्रता 3.9 मापी गई। भूकंप का केंद्र सिक्किम के सोरेंग में था। देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर में दूषित पानी से मौत के मामले में सरकार ने सख्‍त एक्शन लेते हुए निगम आयुक्त दिलीप यादव को हटा दिया है। आज कांग्रेस की जांच कमेटी आज भागीरथपुरा पहुंचेगी। पल पल की जानकारी...


12:40 PM, 3rd Jan
छत्तीसगढ़ के सुकमा और बीजापुर जिले में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच शनिवार सुबह मुठभेड़ हो गई। जानकारी के मुताबिक नक्सलियों और सुरक्षाबलों के बीच हुई मुठभेड़ में कुल 14 नक्सली मारे गए हैं। सुकमा जिले में हुई मुठभेड़ में 12 जबकि बीजापुर जिले में भी हुई मुठभेड़ 2 नक्सली मारे गए। ALSO READ: छत्तीसगढ़ में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता, 14 नक्सली ढेर

10:58 AM, 3rd Jan
बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया के अनुसार, बीसीसीआई ने केकेआर से मुस्तफिजुर रहमान को हटाने को कहा। इसके बदले टीम को रिप्लेसमेंट दिया जाएगा। केकेआर ने आईपीएल नीलामी में तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान को 9.2 करोड़ से ज्यादा में खरीदा था।
 

08:45 AM, 3rd Jan
सिक्किम में सुबह करीब 6 बजे भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर तीव्रता 3.9 मापी गई। भूकंप का केंद्र सिक्किम के सोरेंग में था।

08:18 AM, 3rd Jan
-जबलपुर में बवाल, पुलिस ने स्थिति नियंत्रण के लिए किया लाठीचार्ज।
-ASP आयुष गुप्ता ने कहा कि शिकायतकर्ता के मुताबिक जब वो एक दुकान के पास कुछ खा रहा था, तो वहां के मैनेजर ने उससे झगड़ा किया और गाली-गलौज की। बाद में 2 लोग बेसबॉल बैट लेकर आए और उसके पूरे समाज को गालियां देने लगे। पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और दोनों आरोपियों को पकड़ लिया, जबकि एक और आरोपी दुकान में छिप गया था। भीड़ गुस्से में थी और तीसरे आरोपी को पकड़ना चाहती थी, लेकिन अलग-अलग पुलिस स्टेशनों की पुलिस ने उन्हें शांत करने की कोशिश की। जब वे नहीं माने, तो पुलिस ने उन्हें तितर-बितर कर दिया और उसके बाद तीसरे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। इस मामले में FIR दर्ज कर ली गई है।

08:00 AM, 3rd Jan
-इंदौर कांड में एक्शन में सीएम मोहन यादव, नगर निगम कमिश्नर दिलीप यादव को हटाया गया। उन्होंने कहा कि लापरवाही बर्दाश्‍त नहीं होगी, सरकार कड़े एक्‍शन ले रही है। ALSO READ: Indore water contamination deaths : इंदौर कांड में बड़ी कार्रवाई, नगर निगम कमिश्नर दिलीप यादव को हटाया गया, CM बोले- लापरवाही बर्दाश्त नहीं
-कांग्रेस की जांच कमेटी आज भागीरथपुरा पहुंचेगी।

08:00 AM, 3rd Jan
उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में कड़ी सुरक्षा के बीच माघ मेले की शुरुआत, स्नान के लिए उमड़े श्रद्धालु। मेला प्रशासन का अनुमान है कि इस बार 4 लाख कल्पवासी माघ मेले में कल्पवास करेंगे। माघमेला 3 जनवरी को पौष पूर्णिमा से प्रारंभ होकर 15 फरवरी महाशिवरात्रि तक चलेगा। ALSO READ: प्रयागरात में माघ मेला, 4 लाख से अधिक कल्पवासियों के जप-तप और संकल्प की साक्षी बनेगी संगम नगरी

07:59 AM, 3rd Jan
भारत सरकार ने 'अश्लील और आपत्तिजनक' कंटेंट बनाने और छापने को लेकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स को नोटिस जारी किया है। सरकार ने AI सर्विस Grok के गलत इस्तेमाल से महिलाओं को निशाना बनाकर तैयार की जा रही आपत्तिजनक सामग्री को तुरंत हटाने के निर्देश दिए गए हैं। नोटिस में कहा गया है कि इस मामले में जो भी कार्रवाई की जाएगी या फिर समीक्षा की जाएगी, उसकी रिपोर्ट केंद्र सरकार को 72 घंटे में दी जाए। ALSO READ: केंद्र सरकार का एक्स को नोटिस, Grok AI से अश्लील कंटेंट हटाने के निर्देश
ये भी पढ़ें
क्या मार्च में बंद हो जाएंगे 500 रुपए के नोट, पीआईबी ने बताया सच