मंगलवार, 17 फ़रवरी 2026
  1. समाचार
  2. ऑटो मोबाइल
  3. कार न्यूज़
  4. kia seltos 2026 launch price suv safety features cruise control
Last Modified: शुक्रवार, 2 जनवरी 2026 (16:34 IST)

kia seltos : नई सेल्टोस लॉन्च, कीमत 10.99 लाख रुपए से शुरू, जानिए सेकंड जनरेशन में क्या बदलाव हुए

kia seltos
New kia seltos : किआ इंडिया ने भारतीय बाजार में अपनी लोकप्रिय एसयूवी किआ सेल्टोस (kia seltos) के नए अवतार को लॉन्च कर दिया है। इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 10.99 लाख रुपए रखी गई है, जो टॉप वेरिएंट में 19.99 लाख रुपए तक जाती है। कंपनी ने इससे पहले कार को भारत में पेश किया था और 11 दिसंबर से 25,000 रुपए की टोकन राशि पर इसकी बुकिंग शुरू कर दी गई थी। कंपनी के मुताबिक नई सेल्टोस की डिलीवरी जनवरी के मध्य से शुरू होगी।
 
नई seltos के फीचर्स
फीचर्स की बात करें तो नई सेल्टोस में ड्यूल-जोन क्लाइमेट कंट्रोल, वेंटिलेटेड सीट्स, वायरलेस चार्जर, वायरलेस एंड्रॉयड ऑटो और एप्पल कारप्ले, हेड-अप डिस्प्ले (HUD), पावर्ड ड्राइवर सीट और ORVM के लिए मेमोरी फंक्शन शामिल हैं। इसके अतिरिक्त इसमें 8-स्पीकर बोस ऑडियो सिस्टम, एंबिएंट लाइटिंग, रियर रीक्लाइनिंग सीट्स और स्मार्ट प्रॉक्सिमिटी की जैसी सुविधाएं भी मिलती हैं।
 
kia seltos : वेरिएंट और कीमत
नई किआ सेल्टोस को कुल पांच ट्रिम विकल्पों- HTE, HTK, HTX, GTX और X-Line—में पेश किया गया है। इसमें HTE बेस मॉडल है, जबकि GTX इस एसयूवी का टॉप वेरिएंट है।
 
कैसी है नई seltos की डिजाइन
नई सेल्टोस में कंपनी की ग्लोबल डिजाइन लैंग्वेज के अनुरूप अपडेटेड फ्रंट लुक दिया गया है। इसमें टाइगर नोज ग्रिल, वर्टिकल लाइटिंग एलिमेंट्स और अधिक अपराइट प्रोफाइल देखने को मिलता है। इसके अतिरिक्त इसमें नए 18-इंच अलॉय व्हील्स, कनेक्टेड टेललाइट्स के साथ अपडेटेड टेलगेट डिजाइन दिया गया है। आगे और पीछे नए बंपर और गनमेटल फिनिश स्किड प्लेट्स भी शामिल हैं।
 
नई किआ सेल्टोस : डाइमेंशन्स
K3 प्लेटफॉर्म पर तैयार की गई नई जनरेशन सेल्टोस अब अपने सेगमेंट की सबसे बड़ी एसयूवी बन गई है। इसकी लंबाई 4,460 मिमी, चौड़ाई 1,830 मिमी और ऊंचाई 1,635 मिमी है। व्हीलबेस को 80 मिमी बढ़ाकर 2,690 मिमी कर दिया गया है।
 
कैसा है नई सेल्टोस का इंटीरियर
सेकंड जनरेशन की किआ सेल्टोस के केबिन में नया डैशबोर्ड डिजाइन दिया गया है, जिसमें ड्यूल-टोन हाइलाइट्स और लेदरेट अपहोल्स्ट्री शामिल है। इसमें फ्लैट-बॉटम स्टीयरिंग व्हील, ऑफसेट ब्रांड एम्ब्लेम और 30-इंच का इंटीग्रेटेड ड्यूल-स्क्रीन सेटअप मिलता है, जो सिंगल कर्व्ड डिस्प्ले के रूप में पेश किया गया है। साथ ही, कई फीचर्स के लिए फिजिकल और रोटरी कंट्रोल्स भी दिए गए हैं।
 
कैसे हैं सेफ्टी फीचर्स
सेफ्टी की नजर से देखें तो नई किआ सेल्टोस में छह एयरबैग, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ESP), हिल-स्टार्ट असिस्ट, सभी पहियों में डिस्क ब्रेक, 360-डिग्री कैमरा, इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक और OTA अपडेट के साथ रिमोट कंट्रोल की सुविधा दी गई है। इसके साथ ही इसमें लेवल-2 ADAS फीचर्स जैसे लेन-कीपिंग असिस्ट, अडैप्टिव क्रूज कंट्रोल और नेविगेशन-बेस्ड स्मार्ट क्रूज कंट्रोल शामिल हैं। ट्रैक्शन के लिए स्नो, मड और सैंड जैसे कई ड्राइव मोड भी दिए गए हैं। Edited by : Sudhir Sharma
ये भी पढ़ें
राष्ट्र प्रेरणा स्थल पर होगा उत्तर प्रदेश दिवस 2026 का मुख्य आयोजन : योगी आदित्यनाथ