1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. why jalpaigudi is worried after sikkim flood

जलपाईगुड़ी में 2 दिन में मोर्टार के 36 गोले निष्क्रिय, क्या है सिक्किम से कनेक्शन?

sikkim flood
Jalpaigudi news in hindi : सिक्किम में पिछले सप्ताह बादल फटने की वजह तीस्ता नदी में बाढ़ से पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी की परेशानी बढ़ गई है। पिछले 2 दिनों में तीस्ता नदी में बहकर आए मोर्टार के 36 गोलों को निष्क्रिय किया जा चुका है।
 
क्रांति पुलिस चौकी प्रभारी मंसूरुद्दीन ने बताया कि पुलिस और सेना की एक संयुक्त टीम ने गुरुवार को चेंगमारी ग्राम पंचायत के एक क्षेत्र में मोर्टार के 16 और गोले बरामद किए और उन्हें निष्क्रिय कर दिया। इससे पहले बुधवार को भी मोर्टार के 20 गोलों को निष्क्रिय किया गया था।
 
पुलिस का मानना है कि मोर्टार के ये गोले सेना के थे और पड़ोसी राज्य सिक्किम में बादल फटने और अचानक आई बाढ़ के पानी में बहकर यहां आ गये।
 
पिछले सप्ताह जिले में तीस्ता नदी की बाढ़ के पानी में बहकर आया मोर्टार का एक गोला फटने से कम से कम दो लोगों की मौत हो गई थी, जबकि चार अन्य घायल हो गए थे।
Edited by : Nrapendra Gupta 
अगला लेख
बृजेश पाठक ने खुद को बताया 'सर्वेंट', X पर बदला नाम