सम्बंधित जानकारी
- Jain Muni Murder Case: कर्नाटक सरकार का जैन मुनि हत्याकांड में CBI जांच से इंकार
- CBI ने बालासोर ट्रेन दुर्घटना मामले में 3 रेलकर्मियों को गिरफ्तार किया
- Land for Job Scam : लालू, तेजस्वी और राबड़ी के खिलाफ CBI ने दाखिल की चार्जशीट
- बालासोर रेल हादसा : CRS ने रेलवे बोर्ड को सौंपी रिपोर्ट, 280 से ज्यादा लोगों की हुई थी मौत
- क्रूज रिश्वत केस में CBI को झटका, कोर्ट ने समीर वानखेड़े को दी गिरफ्तारी से राहत
PF Fraud Case : CBI ने EPFO अधिकारी और Jet Airways के 13 पूर्व कर्मचारियों के खिलाफ दर्ज किए मामले
CBI registers cases regarding EPFO matter : केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) ने कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) के मुंबई स्थित एक अधिकारी और बंद पड़ी विमानन कंपनी जेट एयरवेज के 13 पूर्व कर्मचारियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। अधिकारियों ने यह जानकारी गुरुवार को दी। इन कर्मचारियों ने अपने भविष्य निधि दावों को निपटाने के लिए उक्त अधिकारी को कथित तौर पर रिश्वत दी थी।
ईपीएफओ की सतर्कता इकाई की ओर से की गई जांच से कांदिवली (ई) में इसके क्षेत्रीय कार्यालय के लेखा अनुभाग में तैनात वरिष्ठ सामाजिक सुरक्षा सहायक मच्छिन्द्र जगन्नाथ बामने की कथित धोखाधड़ी वाली गतिविधियों का पता चला था, जिसके बाद यह मामला सीबीआई को सौंप दिया गया था।
जांच में यह बात सामने आई कि बामने ने विभिन्न प्रतिष्ठानों के कर्मचारियों के दावों को निपटाने के बदले उनसे ऑनलाइन बैंकिंग के विभिन्न तरीकों के जरिए अपने और अपनी पत्नी के बैंक खातों में अवैध राशि प्राप्त की। आरोप है कि परिचालन बंद करने वाली जेट एयरवेज के 13 कर्मचारियों ने उनके और उनकी पत्नी के खातों में 1.77 लाख रुपए जमा कराए थे।
अधिकारियों ने बताया कि सीबीआई ने बामने, उनकी पत्नी और जेट एयरवेज के 13 पूर्व कर्मचारियों के खिलाफ आपराधिक साजिश और भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के विभिन्न प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया है।
Edited By : Chetan Gour (भाषा)
Edited By : Chetan Gour (भाषा)
