1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Captain Tania Shergil leads Army day Parade

तानिया शेरगिल ने किया Army day parede का नेतृत्व, जानिए इस महिला सैन्य अधिकारी से जुड़ी 5 खास बातें...

Captain Tania Shergil
सेना दिवस पर बुधवार को पहली बार एक महिला अधिकारी कैप्टन तानिया शेरगिल ने पुरुषों की सभी टुकड़ियों का नेतृत्व किया। यह कारनामा करने वालीं वह पहली महिला सैन्य अधिकारी है। आर्मी परेड में पहली बार तीनों सेना प्रमुखों के साथ साथ चीफ ऑफ डिफेंस स्टॉफ बिपिन रावत भी शामिल हुए। जानिए तानिया शेरगिल से जुड़ी खास बातें... 
 
1. तानिया शेरगिल सेना के सिग्नल कोर में कैप्टन हैं। वह अपने परिवार की चौथी पीढ़ी हैं जो सेना में रहकर देश की सेवा कर रही हैं।
 
2. तानिया शेरगिल का पूरा परिवार सेना में काम कर चुका है। उनके पिता तोपखाने (अर्टिलरी), दादा बख्तरबंद (आर्मर्ड) और परदादा सिख रेजिमेंट में पैदल सैनिक (इन्फेंट्री) के तौर पर सेवा दे चुके हैं।
 
3. उन्होंने इलेक्ट्रॉनिक्स एवं कम्युनिकेशंस में बीटेक किया है।
 
4. कैप्टन तानिया मार्च 2017 में चेन्नई के ऑफिसर ट्रेनिंग अकादमी से सेना में शामिल हुई थीं। 
 
5. तानिया शेरगिल 26 जनवरी को होने वाली गणतंत्र दिवस परेड में भी पहली महिला परेड सहायक होंगी। इससे पहले साल 2019 की गणतंत्र दिवस परेड में कैप्टन भावना कस्तूरी ने पहली बार पुरूषों के कंटिंजेंट को लीड किया था।
 
अगला लेख
राज्यसभा चुनाव से पहले ‘डिनर डिप्लोमेसी’ से सिंधिया का शक्ति प्रदर्शन